फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Agneepath: Crowd reached railway station, 20 youths sit in police line

बदायूं रेलवे स्टेशन पहुंची युवकों की भीड़, 20 पकड़कर पुलिस लाइन बैठाए

Sun, 19 Jun 2022 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Agneepath: Crowd reached railway station, 20 youths sit in police line
बदायूं। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में शनिवार सुबह रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन करने की कोशिश की गई लेकिन उससे पहले पहुंचे अधिकारियों ने युवकों की भीड़ को समझा बुझाकर वापस लौटा दिया। दूसरे जत्थे में से 20 युवकों को पकड़कर पुलिस लाइन में बैठा दिया गया। उनको कुछ घंटे बैठाने के बाद छोड़ा गया। उन युवकों ने पुलिस को ज्ञापन देकर विरोध जताया है।
विज्ञापन

अग्निपथ योजना को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। इसमें ट्रेनों को निशाना बनाया जा रहा है। इसको लेकर जिले के पुलिस प्रशासनिक अधिकारी पहले से अलर्ट हैं। शनिवार सुबह नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि युवकों की भीड़ बदायूं रेलवे स्टेशन की ओर बढ़ रही है। इस पर जिले भर की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। सूचना पर डीएम दीपा रंजन, एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान, सीओ सिटी आलोक मिश्रा और सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार के अलावा तमाम अधिकारी व पुलिस बल रेलवे स्टेशन पहुंच गए। युवकों की भीड़ को रास्ते में ही रोक लिया गया। उन्होंने विरोध प्रदर्शन करने की कोशिश की लेकिन अधिकारियों के समझाने पर वह मान भी गए और उसी दौरान लौट गए। दो घंटे बाद 50 युवकों के ओवरब्रिज होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचने की सूचना और मिली। उन सभी युवकों को पुलिस लाइन चौराहे पर ही रोक लिया गया। उनमें 20 युवकों को पकड़कर पुलिस लाइन ले जाया गया जबकि अन्य युवक पुलिस देखकर खुद ही भाग गए। पकड़े गए युवकों ने बताया कि वह पांच साल से सेना में जाने की तैयारी कर रहे थे। यह योजना लागू होने से उनके अरमानों पर पानी फिर गया है। सरकार यह योजना वापस ले, पुरानी भर्ती लागू की जाए। रुकी हुई परीक्षा को बहाल किया जाए। इस संबंध में उन्होंने पुलिस लाइन में ही कोतवाली इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार धामा को ज्ञापन भी दिया। युवकों को दो घंटे समझाने के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टैंड पहुंचे अधिकारी, चौंके यात्री
बदायूं। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे डीएम दीपा रंजन और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह पुलिस बल के साथ अचानक रोडवेज बस स्टैंड पहुंचे। इस वक्त स्टैंड पर कोई धरना प्रदर्शन करने का मामला नहीं था। वह स्टैंड पर हालात देखने पहुंचे थे इससे यात्री चौंक गए। तमाम लोगों ने पूछ ही लिया कि आखिर क्या मामला हो गया। उनके जाने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार और सीओ सिटी आलोक मिश्रा रोडवेज स्टैंड पर जमे रहे। कुछ प्रशासनिक कर्मचारियों को लगाया गया जो अधिकारियों को पल-पल की खबर देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बंद कराए कोचिंग सेंटर
बदायूं। डीएम दीपा रंजन ने शनिवार को अगले आदेशों तक सभी कोचिंग सेंटर बंद रखने के निर्देश दिए हैं। डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि डीएम ने कोचिंग सेंटर बंद रखने के आदेश हैं। सभी संचालक इसका विशेष ध्यान रखेंगे। अगले आदेशों तक कोचिंग सेंटर बंद रहेंगे। संवाद
आप ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
बदायूं। आप के जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह ने शनिवार को अपने कार्यकर्ताओं के साथ सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने कहा कि यह अग्निपथ योजना सिक्योरिटी गार्ड ट्रेनिंग सेंटर बनकर रह जाएगी। चार साल सेना में रहने के बाद युवा या तो बेरोजगार हो जाएगा या फिर कहीं सिक्योरिटी गार्ड बन जाएगा। सरकार बेरोजगार युवकों को नौकरी देना नहीं चाहती। तमाम कंपनियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। यह सब इसलिए किया जा रहा है ताकि पेंशन न देनी पड़े। इस दौरान निरवेश कुमार और अरुण कुमार मौजूद रहे। संवाद
उझानी रेलवे स्टेशन पर युवकों ने की घुसने की कोशिश
उझानी। शनिवार को उझानी रेलवे स्टेशन पर भी कुछ युवकों ने घुुसने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि बदायूं रेलवे स्टेशन पर घुसने की कोशिश करने वालों में कई युवा उझानी के थे पर वहां पुलिस ज्यादा थी तो युवकों को लौटना पड़ा। उसके बाद युवकों ने उझानी स्टेशन पर घुसने की कोशिश की लेकिन यहां भी पुलिस तैनात थी। पुलिस ने सभी युवकों को वापस भेज दिया। संवाद
एसडीएम और सीओ ने दबतोरी स्टेशन पर डेरा डाला
दबतोरी। देश भर में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर शनिवार सुबह एसडीएम बिसौली ज्योति शर्मा और सीओ शक्ति सिंह दबतोरी रेलवे स्टेशन पहुंच गए। उन्होंने स्टेशन पर आसपास का माहौल देखा। हालांकि यहां कोई धरना प्रदर्शन करने का मामला नहीं था। इससे स्टेशन पर शांति व्यवस्था बनी रही। वह काफी समय तक स्टेशन पर रहे। बाद में उन्होंने अन्य रेलवे स्टेशन सिसरका और करेंगी आदि का भी हाल देखा। सभी स्टेशनों पर पुलिस बल तैनात रहा।

सुबह रेलवे स्टेशन पर युवकों के पहुंचने की सूचना मिली थी। उन्हें रास्ते में रोक लिया और समझाकर वापस भेज दिया गया लेकिन बाद में कुछ और युवक पहुंचे। उनमें 20 युवकों को कुछ देर पुलिस लाइन में बैठाया। फिर उन्हें समझाकर छोड़ दिया गया है। सभी जगह शांति का माहौल है। - डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed