{"_id":"5ab29b0402ffe222d0a9d2d0b7720a60","slug":"against-amir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो ने फूंका आमिर का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयुमो ने फूंका आमिर का पुतला
अमर उजाला, बदायूं
Updated Thu, 26 Nov 2015 08:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकित मौर्य ने कहा कि जिस देश में 80 फीसदी आबादी हिंदू होने के बावजूद आमिर को इस स्थिति तक पहुंचाया। यह सब सहिष्णु भारत की पहचान नहीं है क्या? महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि आमिर का बयान देशद्रोह की श्रेणी में आता है। इस बयान से देश भर के लोगों में गुस्सा है इसलिए आमिर को माफी मांगनी चाहिए। जिला उपाध्यक्ष मनोज मोदी ने कहा कि आमिर जैसे लोग यदि भारत में सुरक्षित नहीं तो वे विश्व के किसी देश में सुरक्षित नहीं रह सकते। पुतला फूंकने वालों में जिला उपाध्यक्ष विनीत पांडेय, जितेंद्र साहू, महेंद्र शाक्य, हरिओम मौर्य, आदिल खान, पप्पू यादव, गौरव सक्सेना, सुरेंद्र कश्यप, बाबू मौर्य, विक्की, मोनू मौर्य, राहुल, राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन