फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   After the dry wind of excess rainfall Farmers queuing

अतिवृष्टि के बाद सूखे की आहट से किसानों के हौसले पस्त

Sat, 06 Jun 2015 07:31 PM IST
Dataganj
Dataganj Updated Sat, 06 Jun 2015 07:31 PM IST
विज्ञापन

पिछले चार सालों से लगातार घाटा झेल रहे किसानों का खेती से तो वैसे ही मोहभंग चल रहा है। इधर, सूखे की आहट से किसानों के हौसले बिल्कुल ही पस्त हो गए हैं। हाल ये है कि पेशगी (किराए) पर खेती करने वाले ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। छोटे किसान और बटाई पर खेती करने वाले दूसरे प्रांतों पर मजदूरी करने को प्राथमिकता दे रहे हैं।

विज्ञापन

क्षेत्र में मुख्य रूप से गेहूं, धान, मेंथा और आलू की फसल पर किसान निर्भर रहता है, लेकिन अतिवृष्टि, रेट न मिलने और उपज कम होने की वजह से किसान को लगातार फसल में घाटा हो रहा है। पिछले साल इन चारों फसलों ने किसान की कमर ही तोड़ दी। मेंथा का मूल्य कम रहा। धान की उपज कम होने के साथ रेट भी काफी कम रहा और आलू की पैदावार तो बंपर हुई, लेकिन खरीदार ढूंढे नहीं मिले, कोल्ड स्टोर्स में भी जगह नहीं रही। मूल्य भी काफी कम रहा, तो मजदूरी न निकलने के कारण अनेक किसानों ने तो आलू की खोदाई ही नहीं कराई। कई सालों से मेंथा में लगातार घाटा उठाने की वजह से इस बार किसान ने मेंथा की जगह गेहूं को ज्यादा तरजीह दी। अन्य सालों के मुकाबले इस बार गेहूं का रकबा ढाई गुना अधिक रहा। शुरूआत में गेहूं की फसल के उठान को देखते हुए किसानों ने लागत में भी कोई कोताही नहीं बरती। खाद, पानी जमकर लगाया, लेकिन अतिवृष्टि ने गेहूं की फसल की नष्ट कर दी। रही सहीं कसर गेहूं की बिकवाली में पूरी हो गई। शासन-प्रसाशन भले ही दावे कितने ही करे, लेकिन किसी किसान को समर्थन मूल्य नहीं मिला। उसका तो 1300 रुपये क्विंटल में ही गेहूं बिक गया। जबकि समर्थन मूल्य 1450 था। फसल के नुकसान का मुआवजा भी जमीन के मालिकों को मिला। जबकि साठ फीसदी से ज्यादा जमीन पेशगी पर होती है। इसमें फसल की लागत पेशगी पर लेने वाला ही लगाता है। उसे कोई पैसा नहीं मिला।
विज्ञापन


मामला विधानसभा में उठाएंगे: सिनोद
क्षेत्र के बसपा विधायक सिनोद कुमार शाक्य का कहना है कि पूरी देश की अर्थव्यवस्था किसानों पर आधारित है, यूपी के किसान के आगे भीख मांगने की नौबत है, लेकिन केंद्र और प्रदेश कोई सरकार इस मामले में गंभीर नहीं है। किसान बेहाल हैं। किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। ये सिलसिला जारी है। शासन दावा कर रहा है कि 18 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से दिया जा रहा है, लेकिन किसी भी किसान को 18 हजार के हिसाब ने नहीं मिला है। पिछले साल सूखे का पैसा भी प्रदेश सरकार ने नहीं बांटा। गेहूं की खरीद में जमकर धांधली हुई। ये मामला हम विधानसभा में भी उठाएंगे। किसान अन्य प्रांतों में मजदूरी के भाग रहा है। उसका पलायन रोकने को सब कर्जा माफ हो, डीजल, बीज और अन्य कृषि उपकरणों पर सब्सिडी दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed