फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   After the death of her father, the girl filed a report against four people.

Budaun News: पिता की मौत के बाद युवती ने चार पर लिखाई रिपोर्ट

Thu, 02 Oct 2025 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
After the death of her father, the girl filed a report against four people.
बिल्सी। नगर के मोहल्ला एक निवासी एक व्यक्ति की पिछले दिनों इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार को उसकी पुत्री ने अपने ताऊ और परिवार के तीन लोगों पर पिता को जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव खेड़ा दास निवासी सोनी रानी ने बताया कि उसके पिता नरेशपाल सिंह बिल्सी के मोहल्ला एक में रहते थे। आरोप लगाया कि उसके ताऊ सुरेन्द्र पाल सिंह और उनके बेटों ने पिछले दिनों उनके पिता नरेशपाल सिंह को शराब पिलाकर जान ले ली। फिर उन्हें और उनकी मां को बिना बताए अंतिम संस्कार कर दिया। आरोप है कि संपत्ति हथियाने उनके पिता की हत्या की। पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी गयी है। इसलिए उन्होंने कोर्ट का सहारा लिया। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पिछले दिनों कोर्ट से एक प्रार्थना पत्र मिला था। उसके बाद सुरेंद्र पाल सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed