{"_id":"66fb109fb3e92b978608e587","slug":"after-love-marriage-husband-burns-wife-with-hot-tongs-badaun-news-c-123-1-sbly1018-126825-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: प्रेम विवाह के बाद गर्म चिमटे से दाग रहा पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: प्रेम विवाह के बाद गर्म चिमटे से दाग रहा पति
विज्ञापन
बदायूं। एक साल पहले जिससे प्रेम विवाह किया अब वही पति युवती की जान का दुश्मन बन बैठा है। पीड़ित युवती का कहना है कि पति ने उसे गर्म चिमटे से पीटा और घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
उघैती थाना क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी संतरेश ने पति समेत तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया है कि उसने बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी सुशांत से एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। 16 सितंबर को सुशांत, सास भुवनेश व ससुर श्रीओम ने रात करीब दस बजे मारपीट व गाली-गलौज की।
पति ने चिमटा गर्म कर गाल पर लगाकर प्रताड़ना दी। जातिसूचक गालियां देकर कहा कि मेरे घर में रहने की तेरी औकात नहीं है। जान से मारने की धमकी देकर घर से भगा दिया। परेशान होकर वह अपने मायके पहुंच गई। इंतजार किया कि पति बुलाकर ले जाएगा, लेकिन वह नहीं आया। मजबूर होकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।