{"_id":"684732d8a644a83470010eeb","slug":"after-giving-birth-to-a-daughter-in-laws-beat-her-and-threw-her-out-of-the-house-report-filed-badaun-news-c-123-1-sbly1018-140897-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बेटी होने पर ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बेटी होने पर ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
बदायूं। बिल्सी थानाक्षेत्र के गांव पिंडौल की रहने वाली विवाहिता ने पति और ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व बेटी होने पर उसको मारने की कोशिश करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सीमा चौधरी का आरोप है कि उसकी शादी 22 अप्रैल 2023 को अमरोहा जिले के थाना रजबपुर के गांव रसूलपुर मजरा अतरासी के रहने वाले प्रदीप कुमार उर्फ नीलू के साथ हुई थी। पिता ने शादी में करीब 12 लाख रुपये खर्च किए।
शादी में दिए दहेज से उसका पति प्रदीप कुमार, ससुर दिनेश कुमार, सास योगेश उर्फ गुड्डी, ननद प्रतीक्षा देवल उर्फ नीशू खुश नहीं थे। शादी की पहली रात से ही वे दहेज की मांग करने लगे। पिता को जब जानकारी दी तो उन्होंने काफी समझाने का प्रयास किया। कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
इसी दौरान उसको बेटी पैदा हुई। इसके बाद से ससुराल वाले और भी नाराज हो गए। लड़की को जहरीला पदार्थ खिलाकर कई बार मारने का प्रयास किया। उसे घर से भी निकाल दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
--
दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने दिया तीन तलाक
बदायूं। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अकबराबाद निवासी विवाहिता को उसके शौहर ने तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर शौहर, ससुर, जेठानी, ननद और ननदोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
महिला ने बताया है कि उसकी शादी करीब डेढ़ साल पहले अलापुर थानाक्षेत्र के गांव ईकरी निवासी शबाब मियां के साथ हुई थी। शादी में पिता ने करीब 20 लाख रुपये खर्च किए, लेकिन ससुराल वाले खुश नहीं हुए। पांच लाख रुपये की मांग करते हुए उसका मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने लगे। मारपीट कर कई बार उसे घर से भी निकाला।
दो जून को वह मायके में अकेली थी। तभी पति शबाब मियां, ससुर मोहम्मद मियां, जेठानी रूबी, ननद रानी, ननदोई सालिम घर पर आए। पति शबाब मियां ने तीन बार तलाक बोलकर अपने परिवार वालों से कहा कि इसे जान से मार दो। इसे मारकर दूसरी शादी कर लूंगा। सभी लोग उसके साथ मारपीट करने लगे। जान से मारने की नीयत से गले में पड़े दुपट्टे से गला घोंटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां आ गए और जैसे-तैसे बचाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। संवाद