{"_id":"6a65158a9d6170b24401398d","slug":"after-a-heated-exchange-with-the-revenue-inspector-and-the-station-house-officer-sho-lekhpals-staged-a-sit-in-protest-at-the-police-station-badaun-news-c-123-1-bdn1010-169339-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: राजस्व निरीक्षक और कोतवाल से नोकझोंक के बाद लेखपालों ने थाने पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: राजस्व निरीक्षक और कोतवाल से नोकझोंक के बाद लेखपालों ने थाने पर दिया धरना
विज्ञापन
इस्लामनगर में थाना दिवस के दौरान पुलिस से नोकझोंक के बाद धरने पर बैठे राजस्व लेखपाल। संवाद
इस्लामनगर। जमीन पर कब्जा करने गई राजस्व टीम को कब्जाधारियों ने दौड़ा दिया था। इस मामले में टीम के राजस्व निरीक्षक ने दो बार घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी। आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। थाना दिवस पर राजस्व निरीक्षक ने जब यह बात इंस्पेक्टर को याद दिलाई गई तो उन्होंने उनसे अभद्रता की। इसी बात को लेकर तहसील बिसौली के लेखपाल थाने के सामने ही थाना दिवस का बहिष्कार कर धरना पर बैठ गए। नायब तहसीलदार बिसौली, सीओ बिसौली, इंस्पेक्टर उघैती भी फोर्स के साथ पहुंचे एसडीएम बिल्सी थाना दिवस में पहले से ही मौजूद थे।
राजस्व निरीक्षक बिसौली बलवीर सिंह थाना क्षेत्र के निठाया ग्राम में रामनगर की मांढाया निवासी अनाथ बच्ची प्राची सिंह की आठ बीघा भूमि पर कब्जा दिलाने आठ जुलाई व 13 जुलाई को गए थे। राजस्व निरीक्षक ने थाना पुलिस से मौके पर सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से फोर्स भेजने के लिए आवेदन किया। पुलिस पहुंची, लेकिन उसके सामने ही लोगों ने उनसे अभद्रता की। घटना की सूचना व वीडियो भी थाना पुलिस को दी गई।
राजस्व निरीक्षक का आरोप है कि पुलिस टीम ने अनाथ बच्ची प्राची सिंह से पैसे मांगे थे, न देने पर दूसरे पक्ष से पैसे लेकर उनके साथ जानबूझकर अभद्रता कराई गई।
विज्ञापन
थाना दिवस में राजस्व निरीक्षक व अन्य टीम ने इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह कार्रवाई करने को कहा तो वह भड़क गए और उन्हें थाने से बाहर जाने को कह दिया। इसके बाद तहसील बिसौली के राजस्व लेखपाल थाने के बाहर ही दड़ी बिछाकर जमीन पर धरना प्रदर्शन पर बैठ गए और पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए।
बिल्सी व बिसौली के सीओ उघैती थाने की फोर्स के साथ इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह भी मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह का कहना है कि राजस्व टीम ने कब्जाधारियों के अलावा अन्य लोगों के नाम तहरीर दी। इसलिए रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
प्राची के माता-पिता की 12
साल पहले हो चुकी है मौत
प्राची कोहली सबसे बड़ी है ग्रामीणों ने बताया कि प्राची के माता-पिता की 12 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। वह तीन बहनें दिल्ली में नानी के घर रहकर पढ़ाई करतीं हैं। गांव व आसपास उनकी आठ बीघा जमीन है। जिस पर कब्जा कर लिया गया है। प्राची सिंह ने थाने के सिपाही पर 30 हजार रुपए मांगने का आरोप लगाया।
राजस्व निरीक्षक की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। केस दर्ज होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। - आलोक सिद्धू, सीओ बिल्सी
इस्लामनगर मामले में लेखपाल संघ ने नाराजगी जताई
बिसौली। इस्लामनगर थाने में पुलिस सहयोग नहीं मिलने से नाराज राजस्व कर्मियों ने शनिवार को थाना दिवस का बहिष्कार कर दिया। लेखपाल संघ अध्यक्ष संदीप कुमार ने आरोप लगाया कि धारा 24 की कार्रवाई के लिए कानूनगो बलवीर सिंह पुलिस बल लेने थाने पहुंचे, लेकिन थाना प्रभारी ने उच्चाधिकारियों की अनुमति के बिना पुलिस टीम भेजने से इनकार कर दिया। इस दौरान कानूनगो बलवीर सिंह, आरआई मुनेश पाल, विनोद शर्मा, शादाब अली नकवी, दूरबीन सिंह समेत कई लेखपाल मौजूद रहे। संवाद