{"_id":"c3127a1ca0511dade686915825fae56a","slug":"adm-issued-notice-to-dpm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीएम को एडीएम ने भेजा नोटिस, बयान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपीएम को एडीएम ने भेजा नोटिस, बयान आज
अमर उजाला, बदायूं
Updated Sun, 17 Jan 2016 06:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीपीएम मनोज शर्मा ने छह दिसंबर को उच्च अधिकारियों से शिकायत की थी कि ठेकेदार नईम शास्त्री के कहने पर शहर विधायक आबिद रजा ने उनको जान से मारने की धमकी दी थी। बाद में ठेकेदार नईम शास्त्री ने डीएम शंभूनाथ को पत्र देकर डीपीएम पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया था। डीएम ने मामले की जांच एडीएम प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव को सौंपी थी। मामले में जांच लगभग पूरी हो चुकी है। अब डीपीएम के बयान दर्ज होने हैं। एडीएम कार्यालय से इसके लिए डीपीएम को नोटिस जारी कर दिया गया है। डीपीएम को सोमवार के लिए एडीएम के कार्यालय में बयान दर्ज कराने के लिए उपस्थित होना होगा।
डीपीएम को नोटिस दिया गया है। सोमवार को उनके बयान दर्ज होने हैं। जांच लगभग पूरी हो चुकी है। कुछ पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी जाएगी।-अशोक कुमार श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
डीपीएम को नोटिस दिया गया है। सोमवार को उनके बयान दर्ज होने हैं। जांच लगभग पूरी हो चुकी है। कुछ पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी जाएगी।-अशोक कुमार श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन