फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ADM did not find any bonfire burning in the city

Budaun News: एडीएम को नगर में जलते नहीं मिले अलाव

Mon, 06 Jan 2025 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
ADM did not find any bonfire burning in the city
बिल्सी नगर पालिका में बने रैन बसेरा का निरीक्षण करते एडीएम एफआर वैभव शर्मा। संवाद
बिल्सी। राहगीरों को सर्दी से बचाने के लिए नगर पालिका परिषद कैंपस में बने रेन बसेराें में काफी खामियां मिलने से एडीएम वैभव शर्मा काफी नाराज नजर हुए। उन्हें निरीक्षण के समय कई स्थानों पर अलाव जलते नहीं मिले। पालिका द्वारा संचालित की जा रही गोशाला में मौजूद गोवंश पर भी कंबल नहीं थे। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रविवार की रात करीब आठ बजे एडीएम एफआर वैभव शर्मा ने एसडीएम रिपुदमन सिंह के साथ नगर पालिका परिषद स्थित रेन बसेरे का जायजा लिया। देखा कि उसमें कोई भी व्यवस्था ठीक नहीं है। सिर्फ रेन बसेरा के नाम पर औपचारिकता निभाई गई है। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए तत्काल सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के समय कोई भी व्यक्ति रेन बसेरे में नहीं मिला। उन्होंने नगर में कई स्थानों पर अलाव देखे, लेकिन एक भी जगह अलाव जलता हुआ नहीं मिला, जबकि शासन और डीएम के स्पष्ट निर्देश हैं कि इस कड़ाके की सर्दी में सभी सार्वजनिक स्थानों पर नियमित अलाव जलाए जाएं। एडीएम ने अलाव के कार्यों को देख रहे कर्मचारियों की फटकार लगाते हुए नियमित अलाव जलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम मोहल्ला संख्या तीन स्थित गोशाला भी देखने पहुंचे। यहां गाेवंशों को सर्दी से बचाव के इंतजाम नहीं मिले। कुछ ही गाय पर झूल पड़ी मिली। इसके अलावा कई खामियां थीं, जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने एसडीएम को रेन बसेरा, गोशाला और अलाव का लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

डीएम ने किया रेन बसेरों का निरीक्षण, गो आश्रय स्थल की व्यवस्थाएं देखीं
बदायूं। डीएम निधि श्रीवास्तव ने रविवार रात रेन बसेरों का निरीक्षण किया। गोआश्रय स्थल जाकर वहां के हालात देखे। डीएम को सभी जगह व्यवस्थाएं ठीक मिलीं।
डीएम रात करीब 11 बजे उझानी के नौशेरा स्थित गो आश्रय स्थल पर पहुंचीं। यहां निरीक्षण कर शीत लहर से गोवंशों के बचाव के लिए की गईं व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने कहा कि शीत ऋतु में कोई भी पशु हानि नहीं होनी चाहिए। वहीं डीएम ने बस स्टैंड परिसर में संचालित अस्थायी रेन बसेरे में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
यहां केयर टेकरों को शीत लहर के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं चाकचौबंद रखने के निर्देश दिए। लोगों से कहा कि यदि कोई असहाय व निर्बल व्यक्ति सड़क पर सोता दिखे तो उसे रेन बसेरे में शिफ्ट करें।

इसके अलावा डीएम ने जनसेवा केंद्र शेखूपुर, सरकी व म्याऊं में फार्मर रजिस्ट्री फीडिंग की प्रगति को चेक कर जन सेवा केंद्र संचालकों व अधिकारियों को फीडिंग तेज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित न रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed