{"_id":"67c7409a6640549ef00540d8","slug":"adj-inspected-the-district-jail-and-also-learned-the-problems-of-the-female-prisoners-badaun-news-c-123-1-sbly1018-135214-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: एडीजे ने किया जिला जेल का निरीक्षण, महिला बंदियों से समस्याएं भी जानीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: एडीजे ने किया जिला जेल का निरीक्षण, महिला बंदियों से समस्याएं भी जानीं
विज्ञापन
जिला कारागार में निरीक्षण के दौरान जेल अधिकारियों से बात करतीं अपर जिला जज शिव कुमारी। स्रोत-
बदायूं। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शिव कुमारी ने मंगलवार को जिला जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला बंदियों से मिलकर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। आठ मार्च को होने वाली लोक अदालत के बारे में भी उन्हें बताया।
निरीक्षण के दौरान जेल में निरुद्ध बंदियों, जो अपनी आधी से अधिक सजा काट चुके हैं, की रिहाई के संबंध में जेल अधीक्षक से सूची मांगी। जिला कारागार में रसोई व सभी बैरकों का निरीक्षण कर स्वच्छता बनाए रखने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान सचिव ने बंदियों की समस्याएं सुनीं। उनको मिलने वाली विधिक सहायता के बारे में पूछताछ की, साथ ही विधिक सहायता के लिए जागरूक भी किया गया।
इसी क्रम में निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने, जमानतदार उपलब्ध कराने, नियमित रूप से बंदियों को दवा उपलब्ध कराने व महिला कैदियों से एक-एक समस्याएं पूछीं। सचिव ने महिला कैदियों के साथ रह रहे उनके छोटे बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था कराने को कहा।
विज्ञापन
साथ ही जिला कारागार में स्थित चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया। इसी के साथ ही आठ मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर संजीव कुमार, ब्रह्मानंदन गौतम, सत्यवीर सिंह, राकेश कुमार, कुमारी कशिश सक्सेना, जेलर कुंवर रणंजय सिंह आदि मौजूद रहे।