{"_id":"7ca2721213ee2edb08a922d71716c47b","slug":"action-against-the-ban-of-pollythene-cools-down-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं लग पा रही पॉलीथ्ाीन पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं लग पा रही पॉलीथ्ाीन पर रोक
बदायूं।
Updated Tue, 02 Feb 2016 08:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोक लगाए जाने के करीब दो सप्ताह गुजरने के बाद भी पॉलीथ्ाीन पर रोक नहीं लग पा रही है। जिले भर में पॉलीथ्ाीन का प्रयोग खुलेआम किया जा रहा है। चलाए गए अभियान चार दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात... वाली कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं।
नगर पालिका परिषदों, नगर पंचायतों के साथ ही गांवों में स्थित दुकानों में भी पॉलीथ्ाीन का प्रयोग किया जा रहा है। पालिका कर्मी महज खानापूर्ति करके चले आते हैं। क्योंकि कई बार दुकानदारों और पालिका कर्मियों की भिड़ंत हो चुकी है। दुकानदारों का तर्क होता है कि जब पॉलीथ्ाीन बाजार में आना बंद हो जाएगी, तो प्रयोग तो स्वत: बंद हो जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट एके श्रीवास्तव ने बताया कि पॉलीथ्ाीन पर रोक लगाए जाने के बाद अभियान चलाकर सप्लायरों के यहां छापामारी की गई थी। आगे भी पॉलीथिन का प्रयोग करने वाले दुकानदारों और सप्लायरों के यहां छापामारी करके कार्रवाई की जाएगी।
दातागंज में 15 क्विंटल पॉलीथिन जब्त
दातागंज। नगर पालिका परषिद के अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी के नेतृत्व में नगर में पॉलीथ्ाीन जब्त करने के लिए अभियान चलाया गया। बदायूं तिराहे से शुरू हुआ अभियान बेलाडांडी रोड तक चलाया गया। पुलिस के साथ छापामारी कर दुकानों से करीब 15 क्विंटल पॉलीथ्ाीन जब्त की गई। इस दौरान बाजार में हड़कंप मच गया। अभियान चलने की सूचना पाकर तमाम लोगों ने पॉलीथिन को हटा दिया। ईओ ने चेतावनी दी कि अगर इसके बाद भी पॉलीथ्ाीन का प्रयोग होता मिला तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी। उन्होंने शहर को साफ सुथरा रखने की भी अपील की।