{"_id":"62ac3d6893aed03c78140a02","slug":"action-against-head-constable-for-misbehaving-with-schedule-cast-complainant","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: अनुसूचित जाति के पीड़ित और ग्राम प्रधान से अभद्रता का आरोप, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: अनुसूचित जाति के पीड़ित और ग्राम प्रधान से अभद्रता का आरोप, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
Fri, 17 Jun 2022 02:09 PM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: प्राची प्रियम
Updated Fri, 17 Jun 2022 02:09 PM IST
सार
अनुसूचित जाति के व्यक्ति ने इस बारे में ग्राम प्रधान को बताया। इस पर एक दिन पहले पीड़ित और प्रधान पुलिस चौकी पहुंचे। उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज कराने की मांग की लेकिन मौके पर मिले हेड कांस्टेबल पृथी सिंह ने उसकी एक नहीं सुनी।
विज्ञापन
UP Police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं जिले के पुलिस अधिकारी एक ओर जनता से सामंजस्य बनाने की कोशिश कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लापरवाह पुलिस कर्मी फजीहत कराने से बाज नहीं आ रहे। खेड़ा नवादा पुलिस चौकी पर तैनात एक हेड कांस्टेबल ने ऐसा ही किया। उसने अनुसूचित जाति के पीड़ित को चौकी से भगा दिया। उसके साथ आए ग्राम प्रधान से अभद्रता भी की। इस पर एसएसपी ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव शिकरापुर निवासी अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति का दूसरी बिरादरी के व्यक्ति से कई दिनों से विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि एक बाइक सवार ने बालक को टक्कर मार दी थी। हालांकि इस मामले में कार्रवाई तो नहीं हुई लेकिन दोनों पक्षों में गालीगलौज और मारपीट हो गई।
अनुसूचित जाति के व्यक्ति ने इस बारे में ग्राम प्रधान को बताया। इस पर एक दिन पहले पीड़ित और प्रधान पुलिस चौकी पहुंचे। उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज कराने की मांग की लेकिन मौके पर मिले हेड कांस्टेबल पृथी सिंह ने उसकी एक नहीं सुनी। आरोप है कि उसे डांट फटकार कर पुलिस चौकी से भगा दिया गया और उससे अपशब्द भी कहे।
विज्ञापन
इसके अलावा ग्राम प्रधान से अभद्रता की गई। शिकायत पर एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी प्रवीन सिंह चौहान ने बताया कि नवादा चौकी पर तैनात सिपाही के खिलाफ शिकायत आई थी, जिसके बाद सिपाही पृथी सिंह को लाइन हाजिर किया गया है।