फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   acident

हादसा : कार से टकराकर पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

Fri, 02 Sep 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
acident
जिला अस्पताल में मृतकों के बारे में जानकारी लेती पुलिस। संवाद - फोटो : BADAUN
मूसाझाग (बदायूं)। थाना क्षेत्र में मूसाझाग-बिनावर रोड पर बृहस्पतिवार शाम बाइक सवार कार से टकराकर पेड़ से जा भिड़े, जिसमें 26 वर्षीय छविराम और 20 वर्षीय सुभाष की मौत हो गई। जबकि 10 वर्षीय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे दातागंज स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस ने दोनों युवकों के शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं।
विज्ञापन

यह हादसा बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे हुआ। उस वक्त थाना क्षेत्र के गांव बजरमैरी निवासी छविराम पुत्र रामवीर, सुभाष पुत्र सुरेश और पंकज पुत्र भूरे एक ही बाइक पर मूसाझाग बाजार से सब्जी खरीदकर घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उस समय बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। उनकी बाइक मूसाझाग-बिनावर रोड पर गंगपुर गांव के नजदीक पहुंची थी। तभी सामने से आई एक कार से उनकी बाइक टकरा गई। इसके बाद लहराकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इसमें वह बाइक समेत इधर-उधर जा गिरे। इस हादसे के बाद ड्राइवर कार लेकर भाग गया। यह देखकर राहगीरों ने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी। इस पर इंस्पेक्टर राजेश कुमार पुलिस टीम लेकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हालत देखकर छविराम और सुभाष को जिला अस्पताल भेज दिया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उनके शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं तो वहीं बालक को दातागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना पर उनके परिवार वाले देर शाम जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने अज्ञात कार चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed