फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   acident

कछला गंगाघाट पर एटा के दो युवक बहे, एक लापता

Mon, 27 Jun 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
acident
उझानी/कछला (बदायूं)। एटा जिले से गंगा स्नान के लिए कछला घाट पर पहुंचे दो युवक बह गए। शोरगुल पर जुटे गोताखोरों ने इनमें से रोबिन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन उसके साथी हर्ष का सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन

अंधेरे की वजह से देर रात गोताखोरों ने खोजबीन का काम रोक दिया। सोमवार तड़के से गोताखोर फिर से खोजबीन में लगाए जाएंगे।
हादसा रविवार शाम करीब सात बजे पुल के पास हुआ। रोबिन और हर्ष दोनों एटा जिले में मारहरा कसबे के वार्ड नंबर छह स्थित कम्बो कॉलोनी के निवासी हैं। दोनों एक साथ ही गंगा स्नान के लिए आए। पुल के पास डुबकी लगाते समय दोनों बहने लगे तो प्रसाद विक्रेताओं ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर घाट पर मौजूद गोताखोर भी आ गए। गोताखोरों ने नाव के जरिये पुल के पास पहुंचकर खोजबीन शुरू कर दी। गोताखोरों ने रोबिन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रोबिन ने गोताखोरों को बताया कि उसके साथ हर्ष भी स्नान कर रहा था। हर्ष करीब 25 साल का है। गोताखोरों ने हर्ष की तलाश में करीब एक घंटे तक खोजबीन भी लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। देर रात ही पुलिस ने हर्ष के परिजन को भी फोन कर अवगत करा दिया है। प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि हर्ष की तलाश अंधेेरे की वजह से रात में नहीं हो पाई। सोमवार सुबह कछला चौकी के पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में फिर से अभियान शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed