फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   acident

अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Wed, 18 May 2022 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
acident
वितरोई के पास हादसे में विवेक की मौत के बाद बिसौली में बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। गंगा स्नान के लिए बाइक से कछला जा रहे बिसौली निवासी विवेक मौर्य और आकाश श्रीवास्तव को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों ही हेलमेट नहीं लगाए थे। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया लेकिन चालक भाग गया।
विज्ञापन

बिसौली-कासगंज रोड पर हादसा वितरोई मोड़ के पास सोमवार दोपहर हुआ। बिसौली के बुध बाजार निवासी विवेक मौर्य (18) पुत्र प्रमोद कुमार अपने दोस्त मोहल्ले के ही आकाश श्रीवास्तव (19) पुत्र भुवनेश के साथ बाइक से गंगा स्नान करने के लिए घर से निकले। तीन-चार अन्य युवक भी उनके साथ बाइक से थे लेकिन उनकी बाइक आगे निकल गईं। पीछे से ओवरटेक करते समय अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार विवेक और आकाश को रौंद दिया। दोनों ही ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गए। यह देख चालक ट्रैक्टर को कछला की ओर दौड़ा ले गया। उसे वितरोई मोड़ पर पुलिस कर्मियों ने पकड़ लिया। चालक कूदकर भाग गया।
विज्ञापन

हादसे की भनक लगते ही विवेक और आकाश के बाइक सवार दोस्त भी लौट आए। उनके पहुंचने तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गया और शव कब्जे में ले लिए। बाइक आकाश चला रहा था। मृतकों में विवेक बिसौली के ही कॉलेज में 10 वीं का छात्र था जबकि आकाश अपने पिता भुवनेश के साथ खेती के कामकाज में हाथ बंटाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। उसके चालक का नाम और पते की जानकारी की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए मृतकों के परिवार के किसी सदस्य की ओर से अब तक कोतवाली में तहरीर नहीं दी गई है।

-
परिवारों में कोहराम मचा
विवेक और आकाश की मौत की सूचना के बाद बिसौली के बुध बाजार स्थित उनके घरों में कोहराम मच गया। पड़ोसियों के साथ परिचित लोग भी मृतकों के घर पहुंचे। दोनों के पिता और भाई समेत कई रिश्तेदार घर से जिला अस्पताल पहुंच गए। उनकी मौजूदगी में पंचायतनामा भरे जाने की कार्रवाई पूरी हुई। कुछ लोग तो यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी आ गए लेकिन जब उन्हें पता लगा कि पुलिस शव लेकर बदायूं जा चुकी है तो वह भी वहा रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed