{"_id":"62702d1d76e9f95aa148aaed","slug":"acident-badaun-news-bly483531059","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में रखा ट्रांसफार्मर फटा, इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग, छह लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में रखा ट्रांसफार्मर फटा, इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग, छह लोग झुलसे
विज्ञापन
दहगवां (बदायूं) में आग लगने से जलती इलेक्ट्रॉनिक की दुकान। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहगवां (बदायूं)। कस्बे में सोमवार बाजार के पास रखा ट्रांसफार्मर सोमवार शाम तेज धमाके के साथ फट गया। इसमें आग की लपटें उठने लगीं। हादसे से पास ही स्थित इलेक्ट्रॉनिक शॉप और खोखे में आग लग गई। छह लोग बुरी तरह से झुलस गए। इनमें चार को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। तीन बाइक भी पूरी तरह से जल गईं हैं। पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों के साथ एसडीएम सहसवान ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
दहगवां कस्बे में सोमवार बाजार काफी व्यस्त इलाका है। यहां शुक्रवार को भी बाजार लगता है। बाजार में आस-पास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं। सोमवार को भी यहां बाजार लगा हुआ था। शाम करीब छह बजे यहां रखे ट्रांसफार्मर में तेज धमाका हुआ और आग की लपटें उठने लगीं। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक यहां चीख-पुकार मच गई। दरअसल, जलते हुए ट्रांसफार्मर से निकले तेल और आग की लपटों ने खरीदारी कर रहे छह लोगों को चपेट में ले लिया। ट्रांसफार्मर से निकला आग का गोला पास ही स्थित कृपानंदन की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में जा गिरा और यहां दुकान ने भी आग पकड़ ली। कृपानंदन भी बुरी तरह से झुलस गए। आस-पास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, करीब आधा घंटा के बाद फायर ब्रिगेड पहुंची। किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक कृपानंदन की दुकान में फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एलईडी, कूलर आदि कई लाख के बिजली उपकरण जलकर राख हो गया। पास ही रखे मोहन लाल का खोखा भी राख हो गया।
आग और ट्रांसफार्मर से निकले गर्म तेल की चपेट में आकर दहगवां निवासी कृपानंदन, मुनीम के अलावा बाजार में खरीदारी करने आए बाबरू गांव के लालू, घोंसली के हेम सिंह, भोगाजीत नगरिया के रोहदास, सहसवान के सागर झुलस गए। मोहन लाल ने किसी तरह भाग कर खुद को बचाया। लालू, रोहदास, हेम सिंह और सागर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
-
राजस्व टीम पहुंची, इलाके की बिजली भी गुल
ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण इलेक्ट्रॉनिक दुकान और खोखे में आग से करीब सात लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग पर बमुश्किल काबू पाया गया। सूचना पर हलका लेखपाल और कानूनगो ने मौके पर पहुंच कर क्षति का आकलन किया। राजस्व टीम अब अपनी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को देगी। पावर कॉरपोरेशन की टीम भी ट्रांसफार्मर फुंकने के कारणों की जांच में जुट गया है। ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण कस्बे में बड़े इलाके में बिजली सप्लाई भी ठप हो गई है। देर रात तक बिजली सप्लाई चालू नहीं हो सकी थी।
-
ट्रांसफार्मर क्यों फटा यह साफ नहीं हो सका है। शायद इसकी वजह ओवरलोडिंग रही होगी। ट्रांसफार्मर फटने के कारण कुछ लोग भी झुलसे हैं। एक दुकान में भी आग लगी है। कारणों की जांच कराई जा रही है। जो लोग झुलसे हैं उनको मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
-सतेंद्र सिंह, एसडीई सहसवान