फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   acident

गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से डीसीएम टकराई, दो घायल

Tue, 04 Jan 2022 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
acident
दहगवां चौराहे पर गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली और क्षतिग्रस्त डीसीएम। संवाद - फोटो : BADAUN
दहगवां (बदायूं)। जरीफनगर थाना क्षेत्र में दहगवां चौराहे पर सोमवार सुबह गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से डीसीएम टकरा गई। इस हादसे में डीसीएम ड्राइवर समेत दो लोग घायल हो गए। उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों वाहन अपने कब्जे में ले लिए हैं।
विज्ञापन

हादसा सोमवार सुबह करीब पांच बजे हुआ। ट्रैक्टर ट्रॉली गन्ना लादकर यदु शुगर मिल बिसौली जा रही थी। दहगवां चौराहे पर पहुंचते ही ट्रैक्टर में डीजल खत्म हो गया। ड्राइवर उसे वहीं खड़ाकर डीजल लेने पेट्रोल पंप पर चला गया। इसी दौरान गाजियाबाद से प्लास्टिक का सामान लेकर नेपाल जा रही डीसीएम ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे से आकर टकरा गई। इससे डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बुलंदशहर जिले के रामघाट थाना क्षेत्र के गांव वेने नगला निवासी ड्राइवर महावीर (30) और हेल्पर दिनेश (30) डीसीएम के केबिन में फंस गए।
विज्ञापन

उनकी चीखपुकार सुनकर नजदीक में रह रहे लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने एक छोटी जेसीबी से डीसीएम पीछे हटाकर दोनों को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद दोनों को दहगवां स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक हादसे के दौरान घना कोहरा था और ट्रॉली पर रिफ्लेक्टर भी नहीं लगे थे। इससे ड्राइवर को गन्ना लदी ट्रॉली दिखाई नहीं दी और यह हादसा हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed