{"_id":"618978c9d982de1f5649edf6","slug":"acident-badaun-news-bly465494762","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्ते से टकराकर स्कूटी सवार पर पलटा टेंपो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्ते से टकराकर स्कूटी सवार पर पलटा टेंपो
विज्ञापन
कुंवरगांव (बदायूं)। सोमवार शाम आंवला-बदायूं रोड पर एक टेंपो कुत्ते से टकराकर स्कूटी सवार के ऊपर पलट गया। इससे स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि कुत्ते की मौत हो गई।
कुंवरगांव कस्बा निवासी सागर बाबू गुप्ता (25) सोमवार देर शाम स्कूटी लेकर शहर से कस्बा लौट रहे थे। उनकी स्कूटी झबरा की पुलिया के नजदीक पहुंची, उसी समय कुंवरगांव से शहर जा रहा एक टेंपो सड़क पार कर रहे कुत्ते से टकरा गया। इससे कुत्ते की मौत हो गई और टेंपो अनियंत्रित होकर सागर बाबू गुप्ता के ऊपर जाकर पलट गया। इससे सागर टेंपो के नीचे दब गए। इसी दौरान कस्बा निवासी अक्की सिंह बदायूं से लौट रहे थे। उन्होंने हादसे को देखकर युवक के परिवारवालों को सूचना दी। इससे तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। टेंपो में दो लोग सवार थे। उनके चोटें नहीं आई हैं। लोगों ने टेंपो हटाकर सागर को बाहर निकाला। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। संवाद