फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   acident

कार से कुचलकर साइकिल सवार दो मजदूरों की मौत, लगाया जाम

Thu, 30 Sep 2021 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
acident
मजदूरों के परिवार वालों को समझाती पुलिस। संवाद - फोटो : BADAUN
सहसवान (बदायूं)। बुधवार रात सहसवान कोतवाली क्षेत्र में खंदक गांव के नजदीक एक कार से कुचलकर साइकिल सवार दो मजदूरों की मौत हो गई। दोनों मजदूूर सहसवान से काम करके घर लौट रहे थे। उनकी साइकिल और दोनों मजदूर काफी दूर तक घिसटते चले गए। वाहन सवार कार छोड़कर मौके से भाग गए। ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। इससे कई थानों की पुलिस पहुंच गई और बमुश्किल लोगों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव रेलई माधवपुर निवासी चंद्रपाल (25) पुत्र कुंवरपाल और उपदेश (22) पुत्र नेम सिंह मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। दोनों रोज साइकिल से सहसवान मजदूरी करने आते थे। बुधवार शाम दोनों लोग एक साइकिल से सहसवान से मजदूरी करके घर लौट रहे थे। बताते हैं कि वह खंदक गांव के नजदीक पहुंचे। जैसे ही उन्होंने अपने गांव की ओर साइकिल घुमाई कि उसी दौरान बदायूं की ओर से तेज गति में आई कार ने टक्कर मार दी। इससे उनकी साइकिल कार में फंस गई। दोनों लोग साइकिल समेत काफी दूर तक घिसटते चले गए। ये देखकर ड्राइवर और उसमें सवार लोग कार छोड़कर मौके से भाग गए।
विज्ञापन

राहगीरों ने हादसे को देखकर कोतवाली पुलिस और मजदूरों के परिवार वालों को सूचना दी। इससे परिवार वालों के अलावा गांव के काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सहसवान-बदायूं रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ सहसवान अनिरुद्ध सिंह, सहसवान, उघैती और जरीफनगर समेत चार थानों की पुलिस पहुंच गई। करीब आधा घंटे तक मौके पर जाम लगा रहा। पुलिस जैसे-तैसे परिवार वालों को समझाबुझाकर शांत कर पाई। फिर जाम खुलवाया गया। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर उसके ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कार की टक्कर से दो युवकों की मौत हुई है। दोनों युवक साइकिल से मजदूरी करके घर लौट रहे थे। उनकी साइकिल कार में फंस गई थी। ड्राइवर कार छोड़कर भाग गया। कार को कब्जे में ले लिया गया है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए गए हैं।
- अनिरुद्ध सिंह, सीओ सहसवान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed