{"_id":"6ab420a9478c1fc10b0dbce4","slug":"accused-of-raping-a-minor-sent-to-jail-badaun-news-c-123-1-sbly1006-173832-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी जेल भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी जेल भेजा गया
विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपी जुबैर पुलिस गिरफ्त में। संवाद
कादरचौक। थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के तीसरे दिन आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। रिपोर्ट किशोरी की मां की तहरीर पर दर्ज की गई थी।
पुलिस के अनुसार, घटना 20 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे की है। किशोरी पैदल अपने नाना के घर जा रही थी, तभी गांव निवासी आरोपी जुबैर ने नाना के घर छोड़ने की बात कहकर उसे मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। आरोप है कि वह उसे घर ले जाने के बजाय गांव के बाहर खेतों की ओर ले गया और दुष्कर्म किया।
बाद में वह किशोरी को नाना के घर के सामने छोड़कर भाग निकला। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और भमुइया तिराहे से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
महिला से दुष्कर्म करने व रुपये मांगने का आरोपी गिरफ्तार
- पुलिस को आरोपी को कोर्ट में किया पेश
संवाद न्यूज एजेंसी
बिल्सी। महिला को झांसे में लेकर उसके घर पर शारीरिक संबंध बनाने, जान से मारने की धमकी देने और दो लाख रुपये मांगने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर महिला के साथ बनाए गए वीडियो को इंस्टाग्राम पर डालने की धमकी देने का भी आरोप है।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्र की एक महिला ने 19 सितंबर को थाना खुदागंज, शाहजहांपुर में लिखित तहरीर दी थी। वहां जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद मामला स्थानीय कोतवाली में स्थानांतरित किया गया। मामले में अंकित सिंह पुत्र सुनील सिंह उर्फ मौलवी सिंह निवासी करेली, जिला पीलीभीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर उक्त केस में धाराओं की बढ़ोतरी की गई। बुधवार को अपराध निरीक्षक विनोद कुमार मौर्य ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर आरोपी अंकित सिंह को नगर के अंबियापुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि मामले में साक्ष्यों के आधार पर विवेचना करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।