फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Accused of misleading by being a fake BJP Leader

भाजपा का फर्जी पदाधिकारी बनकर गुमराह करने का आरोप, जिलाध्यक्ष ने की शिकायत

Tue, 18 Feb 2020 06:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
Accused of misleading by being a fake  BJP  Leader
बदायूं। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के जिलाध्यक्ष आतिफ निजामी ने भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारती को पत्र सौंपकर कहा है कि एक व्यक्ति खुद को भाजपा ब्रज क्षेत्र का क्षेत्रीय मंत्री बताकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नाम से 20 फरवरी को कस्बा उझानी के ग्राम मानकपुर में कार्यक्रम करा रहा है, जिसका वह प्रचार भी करा रहा है। वह मुस्लिम बाहुल्य गांव में जाकर इस कार्यक्रम को भाजपा का बता रहा है। निजामी का कहना है कि उन्होंने इसकी पड़ताल की तो पता चला कि इस नाम का कोई भी ब्रज क्षेत्र में पदाधिकारी नहीं है। ऐसे में प्रतीत हो रहा है कि कोई गुमराह कर मुस्लिम समाज को बरगलाने का प्रयास कर रहा है। निजामी ने बताया कि उन्होंने इस पत्र की प्रति प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा एवं अध्यक्ष बृज क्षेत्र भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा को भी भेजी है। इस संबंध में जिलाध्यक्ष अशोक भारती ने बताया कि पत्र मिला है, इस संबंध में क्षेत्रीय अध्यक्ष को बताया गया है। वह मंगलवार को बदायूं आ रहे हैं। उसके बाद स्थिति साफ हो सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed