फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Accused in the murder of a farmer in Usmanpur village sent to jail

Budaun News: उस्मानपुर गांव में किसान की हत्या करने का आरोपी जेल भेजा

Fri, 16 Oct 2026 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Accused in the murder of a farmer in Usmanpur village sent to jail
पुलिस की गिरफ्त में किसान का हत्यारोपी अजीत। स्त्रोत पुलिस। - फोटो : विभाग
बदायूं। जरीफनगर थाना क्षेत्र के उस्मानपुर गांव में भीमसेन (50) की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी अजीत पुत्र जगदीश को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल चारपाई की पाटी भी बरामद कर ली है। आरोपी करीब दस दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था।
विज्ञापन

शराब के नशे में मंगलवार रात गांव निवासी अजीत ने चारपाई की पाटी सिर में मारकर किसान भीमसेन की हत्या कर दी थी। आरोप है कि अजीत ने उनके घर पर पहुंचकर उनकी पुत्रवधू से गालीगलौज और छेड़खानी करने की कोशिश की थी। भीमसेन ने इसका विरोध किया था। हत्या की सूचना पर सहसवान और जरीफनगर थानों की पुलिस मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाने के दौरान दोनों बेटों और अन्य परिजनों के पहुंचने से पहले शव ले जाने के विरोध में ग्रामीणों की पुलिस से झड़प भी हुई थी। सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को हत्यारोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed