फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Accusation against guilty JE for not relinquishing charge; BKU launches protest.

Budaun News: दोषी जेई पर चार्ज न छोड़ने का आरोप, भाकियू ने खोला मोर्चा

Sat, 22 Aug 2026 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Accusation against guilty JE for not relinquishing charge; BKU launches protest.
बदायूं। विद्युत उपकेंद्र के गांव सिगोई में सरकारी ट्रांसफॉर्मर से निजी नलकूपों को बिजली देने के मामले की जांच में प्रथम दृष्टया दोषी मिले जेई चिरौंजी लाल ने अभी तक चार्ज नहीं छोड़ा है, जबकि जेई को कुंवरगांव से हटाकर बिल्सी डिवीजन कार्यालय से संबद्ध किया जा चुका है। भाकियू असली जिलाध्यक्ष केपीएस राठौर ने आरोप लगाया कि वह कुंवरगांव उपकेंद्र पर बैठकर काम कर रहे हैं। यह विभागीय आदेशों की अवहेलना है।
विज्ञापन

संगठन ने सिगोई निवासी एक चर्चित संविदा कर्मचारी की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। आरोप है कि निजी नलकूपों को बिजली दिलाने में उसकी भी भूमिका रही है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। भाकियू ने उसकी भी जांच की मांग की है। जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि जेई को तत्काल कुंवरगांव उपकेंद्र से हटाया जाए और उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। कार्रवाई में लापरवाही हुई तो कांवड़ यात्रा के बाद आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


जांच में दोषी मिलने पर जेई को बिल्सी डिवीजन से संबद्ध कर दिया था। चार्ज न छोड़ने पर अधिशासी अभियंता को रिलीव करने का आदेश जारी किया है। जेई को आरोप पत्र दिया जा चुका है। जेई के पक्ष सुनने के बाद विभागीय कार्रवाई होगी। - अजय कुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed