फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Accountant relief distribution Are embroiled in

लेखपाल राहत वितरण में कर रहे घपला

Wed, 27 May 2015 08:03 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Wed, 27 May 2015 08:03 PM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह ने अपने गांव के लेखपाल पर राहत राशि वितरण में धांधली का आरोप लगाकर डीएम को ज्ञापन दिया है, वहीं उझानी ब्लाक के गांव मजरा गंगवरार के प्रधान राजेश्वर सिंह उर्फ राजू ने डीएम, कमिश्रर समेत वरिष्ठ अधिकारियों को अपने यहां के लेखपाल को हटाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

मालवीय आवास पर एकत्र हुए अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष ने अपने गांव में तैनात लेखपाल रूपेंद्र सिंह शाक्य के खिलाफ ज्ञापन देकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। धरना प्रदर्शन किया। उनकी जांच कराए जाने और कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है। इस मौके पर उनके साथ सतीश चंद्र, प्रभु दयाल, नरेंद्र सिंह, रक्षपाल सिंह, राजेश्वरी, सुरेद्र सिंह, गंगा ङ्क्षसह, भानुप्रकाश सिंह, दुलार सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

इधर, उझानी ब्लाक के गांव मजरा गंगवरार के पूर्व प्रधान राजेश्वीर सिंह उर्फ राजू ने कमिश्रर और डीएम को अपने गांव के लेखपाल रक्षपाल की शिकायत की है कि लेखपाल ने राहत चेक वितरण में दलालों का सहारा लिया है। कुछ ऐसे चेक भी बनाए गए, जिन किसानों के नाम कोई भूमि नहीं है। यही नहीं सुविधा शुल्क को लेकर लेखपाल ने कई किसानों के चेक रोक रखे हैं। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को भी शिकायत भेजी है। इसमें उलाईखेड़ा खाम, जैतपुरा पुख्ता, जैतपुरा खाम का आजतक कोई सर्वे न कर दलालों के माध्यम से फसलों का आकलन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत के जेई की मां का निधन, शोक
जिला पंचायत के अवर  अभियंता हरिओम नारायण यादव की मां के निधन पर जिला पंचायत के कर्मचारी और  अधिकारियों ने शोकसभा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक संतृत्व  परिवार को असहनीय दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने को ईश्वर से  प्रार्थना की गई। जिला पंचायत कर्मचारी संघ के पदाधिकारी और सदस्य भी इसमें  शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed