फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Accountant Meow accused of campaigning for BJP

Budaun News: लेखाकार म्याऊ पर भाजपा का प्रचार करने का आरोप

Fri, 02 May 2025 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Accountant Meow accused of campaigning for BJP
बदायूं। जिला विकास अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने म्याऊ ब्लॉक के लेखाकार के खिलाफ आई एक दर्जन से अधिक शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। आरोप है कि चुनाव के दौरान उन्होंने भाजपा का प्रचार किया था। मामले में तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है। बीडीओ म्याऊ को जांच दी गई है। तीन दिन जांच आख्या मांगी गई है।
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग से 14 नबंवर 2024 को मिले पत्र व अलापुर थानाक्षेत्र के गांव वसियानी के सर्वेंद्र यादव के शिकायती पत्र का अफसरों ने संज्ञान लिया है। लेखाकार पर भाजपा के सदस्य बनाने, प्रचार करने, ग्राम प्रधानों से मनरेगा की पत्रावलियों पर रुपये लेने आदि के आरोप लगे हैं। डीडीओ अजय प्रताप सिंह का कहना है बीडीओ म्याऊ मनीष वर्मा को जांच दी गई है। साथ ही लेखाकार से तीन दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। जांच आख्या आने के बाद आगे की कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed