{"_id":"e65d24e1981cce1c5282901559f274bd","slug":"accident-hindi-news-377","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नानार्थियों से भरी ट्रॉली पलटी, बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नानार्थियों से भरी ट्रॉली पलटी, बालक की मौत
अमर उजाला, बदायूं
Updated Thu, 26 Nov 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस थाने के गांव लखनपुर के ग्रामीण बुधवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिनी कुंभ मेला ककोड़ा गंगा स्नान करने गए थे। गुरुवार को पड़वा होने की वजह से यह लोग बुधवार रात को ही मिनी कुंभ से घर लौट रहे थे। वापस आते वक्त दातागंज रोड पर गांव बंजरा के पास ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में त्रिमल सिंह के 11 वर्षीय पुत्र देव सिंह पटेल की मौके पर मौत हो गई। रानी पत्नी नन्हे, त्रिवेनी पत्नी प्रहलादी, आरती पत्नी सुखवीर, शांति पत्नी नन्हे, मोहन लाल पुत्र बांके सिंह, भेष वती पत्नी मोहन लाल, शीला देवी पत्नी ओमप्रकाश, शारदा देवी पत्नी सूरजपाल, रामा देवी पत्नी हरीश चंद्र समेत दो दर्जन लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को किसी तरह से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। खबर मिलने पर लखनपुर गांव के सैकड़ों लोग अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने देव पटेल का शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
हादसे के बाद आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को किसी तरह से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। खबर मिलने पर लखनपुर गांव के सैकड़ों लोग अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने देव पटेल का शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन