{"_id":"ec8bfc6165614a8634d5c45af57a9463","slug":"accident-hindi-news-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुग्ध वाहन से कुचल कर बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुग्ध वाहन से कुचल कर बच्चे की मौत
aasfpur
Updated Sat, 27 Dec 2014 07:57 PM IST
विज्ञापन
दुग्ध वाहन से कुचल कर चार साल के बच्चे की मौत हो गई। ग्रामीणों ने वाहन को मय चालक पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बच्चे के परिवार वालों की तहरीर पर वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
घटना फैजगंज बेहटा थाने के आसफपुर में शनिवार सुबह करीब नौ बजे हुई। बरेली के थाना सिरौली अंतर्गत गांव खुर्द ब्योधन निवासी मोहम्मद रफी का चार साल का बेटा अमन अपनी मां के साथ आसफपुर में अपनी ननिहाल आया था। शनिवार सुबह अमन घर के बाहर खेल रहा था। तभी यहां से गुजर रहे गोपाल डेयरी के टाटा 407 दुग्ध वाहन ने अमन को कुचल दिया। हादसे में अमन की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद गांव के लोगों ने वाहन और इसके चालक गिरिराज निवासी कुढ़फतेहगढ़ (संभल) को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक के खिलाफ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।ं
विज्ञापन