{"_id":"62effd24dad3613d55233dab","slug":"accident-badaun-news-bly4938247125","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ियों के ट्रैक्टर-ट्रॉली टकराए, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ियों के ट्रैक्टर-ट्रॉली टकराए, एक की मौत
विज्ञापन
मृतक गुड्डू। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बरेली-मथुरा हाईवे पर शनिवार रात राजकीय मेडिकल कॉलेज के नजदीक कांवड़ियों के दो ट्रैक्टर-ट्रॉली टकरा गए। इस हादसे में 22 वर्षीय गुड्डू की मौत हो गई, जबकि सूरज और प्रिंस घायल हो गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया है। पुलिस ने कांवड़िया के भाई की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
यह हादसा शनिवार रात करीब 12 बजे हुआ। उस वक्त बिनावर थाना क्षेत्र के गांव रफियाबाद के कांवड़ियों का जत्था कछला जल लेने जा रहा था। कांवड़ियों के मुताबिक 22 वर्षीय गुड्डू पुत्र कोमिल राम ट्रैक्टर पर बैठा था। उनका ट्रैक्टर-ट्रॉली राजकीय मेडिकल कॉलेज से कुछ दूर आगे पहुंचा था कि तभी पीछे से तेज गति में आए दूसरे कांवड़ियों के ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लग गई। कांवड़िया टक्कर लगने से संभल ही पाए थे कि पीछे से उस ट्रैक्टर ने दोबारा टक्कर मार दी। इससे रफियाबाद के कांवड़ियों की ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। तभी कांवड़िया गुड्डू ट्रैक्टर से गिर गया और ट्रॉली से कुचलकर उसकी मौत हो गई जबकि प्रिंस और सूरज घायल हो गए। इस हादसे के बाद कांवड़ियों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर थाना सिविल लाइंस प़ुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत घायल कांवड़ियों को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गई। पुलिस ने कांवड़ियों को जैसे-तैसे शांत कराया। जिस ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर लगी। उसे कब्जे में ले लिया गया। थाना पुलिस ने कांवड़िया गुड्डू के शव का रविवार सुबह पोस्टमार्टम करा दिया। उसके भाई राजू ने ट्रैक्टर ट्रॉली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कांवड़िया गुड्डू तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह दिल्ली में रहकर काम करता था। उसकी तीन साल पहले ही शादी हुई थी।