फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

गैस रिफिलिंग के दौरान कार में लगी आग, तीन झुलसे

Thu, 07 Jul 2022 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
accident
मूसाझाग के गुरुगांव में आग लगने से जली कार। संवाद - फोटो : BADAUN
मूसाझाग (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गुरुगांव में गैस रिफिलिंग के दौरान एक में आग लग गई। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते, उससे पहले नजदीक में खड़ी बाइक भी चपेट में गई। आग बुझाने की कोशिश में पिता और दो पुत्र झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ग्राम गुरुगांव निवासी कुंवरसेन बुधवार शाम अपनी कार में घर के सामने गैस रिफिलिंग कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रिफलिंग मशीन के तार में अचानक स्पॉर्किंग से आग लग गई। यह देखकर कुंवरसेन, उसका बेटा रवि (22) और दीपू (18) आग बुझाने के लिए दौड़े। उन्होंने गैस सिलिंडर हटाने और मोटर बंद करने की कोशिश की लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप से ले लिया। कार से ऊंची ऊंची लपटें उठने लगीं। वह आग बुझा पाते, इससे नजदीक में खड़ी बाइक में भी आग लग गई। शोर शराबा सुनकर गांव के तमाम लोग आ गए। उन्होंने भी आग बुझाने की कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। कड़ी मशक्कत के बाद कहीं आग बुझाई जा सकी। इसमें कार और बाइक पूरी तरह से जल गई। आग बुझाने की कोशिश में तीनों पिता-पुत्र झुलस गए। परिवार वाले उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए। जहां उन्हें भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed