{"_id":"625ab4afa8f73f186352f4c1","slug":"accident-badaun-news-bly4816368190","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से टकराया अज्ञात वाहन, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से टकराया अज्ञात वाहन, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। गांव फकीराबाद और पहाड़पुर के बीच एक बाइक सवार को किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया, बाद में उसकी मौत हो गई।
इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव करकटपुर निवासी देवपाल (40) शुक्रवार की शाम अपनी बाइक से क्षेत्र के फकीराबाद निवासी अमित के साथ पहाड़पुर जाने को कहकर निकले थे। रात नौ बजे किसी ने गांव निवासी अनूप को फोन किया कि देवपाल की बाइक किसी वाहन से टकरा गई है। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। घायल देवपाल को इलाज के लिए ई-रिक्शा से बदायूं के निजी अस्पताल में लाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद मृतक के भाई फतेह सिंह की सूचना पर पुलिस ने देवपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद