फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

सड़क हादसों में श्रद्धालु समेत चार की मौत

Sun, 21 Nov 2021 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
accident
जिला अस्पताल में विलाप करते अखिलेश के परिवार वाले। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। जिले में शनिवार को अलग-अलग इलाकों में हुए सड़क हादसों में ककोड़ा मेले से लौट रहे श्रद्धालु समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में श्रद्धालु के चाचा-चाची गंभीर रूप से घायल हो गए। बिसौली में ट्रक की टक्कर लगने से सेल्समैन की मौत हो गई। वहीं दातागंज क्षेत्र में चलती बाइक पर एक बंदर ने छलांग लगा दी। इससे बाइक पर जा रही महिला की नीचे गिरकर मौत हो गई।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव खेड़ादास निवासी 14 वर्षीय अखिलेश शनिवार शाम अपने चाचा नरपाल (35) और चाची कांति के साथ बाइक पर ककोड़ा मेला देखकर घर लौट रहे थे। उनके साथ दूसरी बाइक पर परिवार के अन्य लोग थे। वह कुछ दूरी पर चल रहे थे। नरपाल बाइक चला रहे थे। बाइक पर अखिलेश बीच में और कांति पीछे बैठीं थीं। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। उनकी बाइक कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव निदानपुरा के नजदीक पहुंची थी। उसी समय उनकी बाइक में पीछे से आए ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। इससे अखिलेश और नरपाल सड़क पर ट्राली के नीचे जा गिरे। कांति देवी दूसरी साइड में गिरीं। ट्रैक्टर-ट्राली अखिलेश को कुचलते हुए निकल गई। नरपाल के सिर का कुछ हिस्सा भी ट्राली की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर-ट्राली दौड़ाता हुआ निकल गया। इस दौरान सड़क से गुजर रहे लोगों ने हादसे को देखकर तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। इससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उन्हें जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। पुलिस ने अखिलेश के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। जबकि नरपाल को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन

हाईवे पर सेल्समैन की जान गई
बिसौली (बदायूं)। बिसौली कस्बे के मोहल्ला होली चौक निवासी विकास (38) ब्रेड का सेल्समैन थे। शनिवार शाम वह मोपेड पर क्षेत्र में ब्रेड सप्लाई करने के बाद घर लौट रहे थे। वह हेलमेट नहीं लगाए था। इसी दौरान मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर कालूपुर गांव के नजदीक सामने से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक में फंसकर विकास काफी दूर तक घिसटता चला गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ट्रक की चपेट में कालूपुर निवासी साइकिल सवार ईशपाल सिंह भी आ गए, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को देखकर मौके पर तमाम लोग जमा हो गए। परिवार वाले ईशपाल को कस्बे के एक निजी अस्पताल ले गए। पुलिस ने ट्रक अपने कब्जे में ले लिया है, लेकिन उसका ड्राइवर भागने में कामयाब रहा। विकास तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके दो बच्चे हैं। इनमें दस वर्षीय पुत्र आर्यन और दो साल की काव्या है। सूचना पर बिसौली विधायक कुशाग्र सागर भी पहुंच गए। संवाद
बंदर के कूदने से महिला की बाइक से गिरकर मौत
दातागंज (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव गाजीपुर निवासी अरुण शुक्रवार को पत्नी पूजा (25) के साथ बाइक पर दातागंज आए थे। शाम शाम को वह बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। उस दौरान वह हेलमेट नहीं लगाए थे। उनकी बाइक देवचरा-दातागंज रोड पर ढिलवारी गांव के नजदीक पहुंची होगी। तभी अचानक आपस में झगड़ रहे बंदरों में कूदकर उनकी बाइक पर आ गिरा। इससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इससे पूजा को गंभीर चोटें आईं। परिवार वाले उसे एक निजी अस्पताल ले गए जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

वाहन की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल
उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार शाम बसोमा मोड़ के नजदीक अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के गांव संजरपुर के मझरा गुलड़िया नगला निवासी अजय शाक्य 22 और पुष्पेंद्र 21 शनिवार शाम बाइक पर गठौना से दावत खाकर अपने घर लौट रहे थे। उस दौरान कोई हेलमेट नहीं लगाए था। उनकी बाइक बसोमा मोड़ के नजदीक पहुंची थी कि तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इससे अजय शाक्य की मौत हो गई। जबकि पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। अजय के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed