{"_id":"6144ea838ebc3e1dd06533bc","slug":"accident-badaun-news-bly45996591","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन
वीरेश यादव फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बृहस्पतिवार रात दिल्ली-बदायूं हाईवे पर बोलेरो की टक्कर से संभल के रहने वाले बाइक सवार वीरेश यादव की मौत हो गई। वीरेश सहसवान कस्बे से अपने गांव लौट रहा था।
संभल जिले में गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव मेहुआ हसनगंज निवासी वीरेश यादव (34) न्यू जींस कंपनी में एरिया मैनेजर के रूप में काम करता था। उसके परिवार के मुताबिक वीरेश बृहस्पतिवार को कंपनी के काम से सहसवान आया था। रात में बाइक से गांव लौट रहा था। रास्ते में बदायूं-दिल्ली हाईवे पर सिलहरी गांव के नजदीक पीछे से तेज रफ्तार आई बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वीरेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई। उस दौरान वीरेश हेलमेट नहीं लगाए था। राहगीरों की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में ले लिया है। शुक्रवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया। वीरेश के तीन बेटियां और एक बेटा है। संवाद