{"_id":"612d2a9d8ebc3ef16477bbdb","slug":"accident-badaun-news-bly458015589","type":"story","status":"publish","title_hn":"टक्कर मारने के बाद बाइक पर पलटा टेंपो, पिता की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टक्कर मारने के बाद बाइक पर पलटा टेंपो, पिता की मौत, बेटा घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनावर (बदायूं)। बरेली-बदायूं हाईवे पर सोमवार दोपहर चंदननगर खरैर के पास एक टेंपो ने बाइक सवार पिता-पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। बाद में टेंपो बाइक के ऊपर ही पलट गया। इस हादसे में पिता की मौत हो गई। जबकि बेटा घायल हो गया। गनीमत रही कि टेंपो में सवार यात्री बाल-बाल बच गए। पुलिस ने घायल बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव खुनक निवासी अखिलेश (42) सोमवार दोपहर बाइक से बदायूं से घर लौट रहा था। बाइक पर पीछे उनका बेटा शिवम (18) बैठा था। बताते हैं कि उस दौरान वह हेलमेट नहीं लगाए थे। बाइक बरेली-बदायूं हाईवे पर चंदननगर गांव के नजदीक पहुंची थी कि उसी समय तेज रफ्तार पीछे आ रहे टेंपो ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे अखिलेश की बाइक गिर गई। इससे दोनों पिता-पुत्र सड़क पर गिर गए। वहीं टेंपो भी अनियंत्रित होकर उनके ऊपर पलट गया। बताते हैं कि टेंपो में कई सवारियां बैठी थीं। हादसे के बाद उनमें चीखपुकार मच गई। सवारियों ने ही टेंपो उठाकर पिता-पुत्र को बाहर निकाला। तब वे गंभीर रूप से घायल थे। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने पिता-पुत्र को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टर ने अखिलेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। टेंपो कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
-
बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल
मुजरिया (बदायूं)। सोमवार शाम मुजरिया-कछला मार्ग पर दो बाइक आपस में टकरा गईं। इससे चार लोग घायल हो गए।
गांव ढकपुरा निवासी भूरे और जितेंद्र मुजरिया चौराहे से अपने गांव वापस जा रहे थे। उनकी बाइक अलीगंज सगराय मोड़ पर पहुंची थी। तभी सामने से नगरिया से दवा लेकर लौट रहे अवनीश निवासी कलरावाला और बिसौली निवासी आकाश की बाइक आमने-सामने टकरा गई। इस हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें भूरे की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। सभी को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल से भेज दिया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। संवाद