फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

बदायूं-बिजनौर हाईवे पर रोडवेज और टेंपो की टक्कर में होमगार्ड की मौत

Mon, 09 Aug 2021 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
accident
हरीश मिश्रा फाइल फोटो। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। शनिवार रात बदायूं-बिजनौर हाईवे पर रोडवेज बस और टेंपो की टक्कर में होमगार्ड हरीश शर्मा की मौत हो गई। वह ड्यूटी करके टेंपो से घर लौट रहे थे। उनके शव का बरेली में पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

होमगार्ड हरीश शर्मा (46) बिल्सी के निवासी थे। इस समय उनकी ड्यूटी पोस्टमार्टम हाउस पर थी। वह रोज टेंपो या अन्य वाहनों से ड्यूटी आते-जाते थे। शनिवार शाम वह पोस्टमार्टम हाउस से ड्यूटी करके घर लौट रहे थे। वह आंबेडकर पार्क के नजदीक से एक टेंपो में सवार हुए। ये टेंपो बिल्सी क्षेत्र में सतेती और सिद्धपुर के बीच पहुंचा था कि उसी समय पीछे से आई रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में टेंपो सवार होमगार्ड हरीश शर्मा, बिल्सी निवासी अंजुम पत्नी अनवार हुसैन, दिधौनी की नन्ही पत्नी नरेश, मुस्कान पुत्री नरेश, नरेश पुत्र रामफल, बांस बरौलिया के हरिओम पुत्र रामबाबू आदि घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को स्वास्थ्य केंद्र ले गई। यहां से सभी को जिला अस्पताल भेज दिया गया। इनमें होमगार्ड हरीश शर्मा ज्यादा घायल हुए थे। इसकी सूचना पर उनके परिवार वाले भी पहुंच गए। वह हरीश शर्मा को बरेली ले जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिवार वालों के अनुसार उनके शव का बरेली में पोस्टमार्टम कराया गया है। उनकी मौत पर साथी होमगार्डों ने दुख जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बरेली से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
उसावां (बदायूं)। बरेली से लौट रहे युवक की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। जबकि उनकी बाइक पर बैठे जसपाल घायल हो गए। जसपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के दौरान दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे।

थाना क्षेत्र के गांव राजानगला निवासी सतीश यादव (37) बरेली में रहकर प्राइवेट नौकरी कर रहे थे। उनका परिवार भी बरेली में रहता था। शनिवार रात उनके चाचा छेदालाल यादव की बरेली के एक अस्पताल में मौत हो गई थी। उनकी दो दिन से ज्यादा तबीयत खराब थी। परिवार वालों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। सतीश यादव शनिवार रात उन्हें देखने सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव कुलचौरा निवासी जसपाल सिंह (36) के साथ बरेली गए थे। वहां रात छेदालाल की मौत हो गई। उनके शव को एक एंबुलेंस से बदायूं लाया जा रहा था। सतीश यादव और जसपाल बाइक से बदायूं लौट रहे थे। उनकी बाइक उसावां थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर मनोज ईंट भट्ठा और पेट्रोल पंप के बीच पहुंची थी। उसी समय किसी वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में सतीश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठे रिश्तेदार जसपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जसपाल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। रविवार दोपहर सतीश के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सतीश के दो बेटे हैं। उनकी मौत से पत्नी संतोषा देवी और परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद

सतीश फाइल फोटो। संवाद

सतीश फाइल फोटो। संवाद- फोटो : BADAUN

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed