{"_id":"6096e64c8ebc3ebd082c3de0","slug":"accident-badaun-news-bly4460709182","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंस से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंस से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनावर (बदायूं)। बरेली-बदायूं हाईवे पर गांव रसूलपुर के पास शनिवार रात करीब आठ बजे एक बाइक सवार युवक की भैंस से टकराकर मौत हो गई। युवक भमोरा से वापस लौट रहा था। इसी दौरान गांव के नजदीक यह हादसा हो गया। परिजन ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। देर रात तक युवक का शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया।
थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी मनोज (22) पुत्र ओमकार भमोरा कस्बे में एक दूध की डेरी पर काम करता था। वह शनिवार रात करीब आठ बजे भमोरा से बाइक पर घर लौट रहा था। उस दौरान युवक हेलमेट नहीं लगाया था। उसकी बाइक अपने गांव के नजदीक ही पहुंची थी। इसी दौरान उसके गांव के रामशरण की भैंस दौड़कर उसकी बाइक के सामने आ गई, जिससे टकराकर युवक सड़क पर जा गिरा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी होने पर गांव के कई लोग मौके पर पहुंच गए। इसकी सूचना पर युवक के परिवार वाले भी आ गए। जिला अस्पताल ले जाते समय युवक की मौत हो गई। परिजन युवक का शव घर ले गए हैं। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। देर रात तक युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया।