{"_id":"5fad8c7e8ebc3e9ba43c1127","slug":"accident-badaun-news-bly426759948","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बेटे की मौत, पिता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बेटे की मौत, पिता घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर गुरुवार दोपहर एक ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें सात वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि उसका पिता गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। पुलिस ने बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव अलीनगर निवासी रूम सिंह बृहस्पतिवार दोपहर सात वर्षीय बेटे गौरव के साथ दीपावली के त्योहार के लिए घरेलू सामान खरीदने वजीरगंज जा रहे थे। उस वक्त रूम सिंह हेलमेट नहीं लगाए थे। उनके पीछे गौरव बैठा हुआ था। उनकी बाइक संपर्क मार्ग से जैसे ही मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर पहुंची कि उसी समय पीछे से आए ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, इससे दोनों पिता-पुत्र घायल हो गए। हादसे को देखकर चालक अपना ट्रक दौड़ा ले गया। उस समय कुछ दूरी पर मौजूद लोगों ने शोर मचाते हुए अन्य लोगों को एकत्र कर लिया। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इससे वजीरगंज पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल रूम सिंह को स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया तो वहीं पुलिस ने बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।