{"_id":"5f833a238ebc3e9bd357141d","slug":"accident-badaun-news-bly423013462","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर कार ने साइकिल रौंदी, किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर कार ने साइकिल रौंदी, किसान की मौत
विज्ञापन
बदायूं। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर एक कार ने साइकिल सवार किसान को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस की सूचना पर परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम धौरेरा निवासी छोटेलाल (45) शनिवार को घरेलू सामान की खरीदारी करने साइकिल से वजीरगंज कस्बा गए थे। बताते हैं कि छोटेलाल शाम के समय कस्बे से गांव लौट रहे थे। उसी समय मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर पेट्रोल पंप के नजदीक पीछे से आई एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में छोटेलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार को दौड़ा ले गया। ये देखकर पेट्रोल पंप के कर्मचारी और राहगीर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी कर किसान के परिवार वालों को सूचना दी। तब तक पुलिस ने किसान को स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। बाद में किसान के परिवार वाले पहुंच गए। वह किसान को जिला अस्पताल ले गए, जहां देर रात किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार सुबह अस्पताल पहुंची पुलिस ने पंचायतनामा भरकर दोपहर के समय किसान के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। किसान की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।