{"_id":"5f2d84608ebc3e3d0144c31e","slug":"accident-badaun-news-bly4154756135","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरी बाइक, पानी में डूबकर सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरी बाइक, पानी में डूबकर सवार युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर पिनौनी (बदायूं)। गुरुवार रात इस्लामनगर इलाके में एक बाइक फिसलकर खाई में जा गिरी, जिससे एक युवक की चोट लगने के बाद पानी में डूबकर मौत हो गई। सुबह उसका शव खाई में पड़ा मिला। इस पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
इस्लामनगर कस्बे के मोहल्ला टंकी निवासी राधे (20) पुत्र रमेश गुरुवार शाम अपने दोस्त जितेंद्र के साथ अपनी बहन के घर नाधा गया था। परिवार वालों के मुताबिक राधे उधर से देर रात घर लौट रहा था। वापसी में उसका बहनोई भोले भी साथ आ रहा था। तभी रास्ते में उम्मेद सिंह स्मारक स्कूल के पास मोड़ पर अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिसमें पानी भरा हुआ था। राधे उसी पानी में डूब गया। जितेंद्र के सिर में चोट आई, जबकि भोले बाल-बाल बच गया। काफी देर तक दोनों खाई में उसे तलाश करते रहे। जब वह नहीं मिला तो भोले जितेंद्र को लेकर उपचार कराने चला गया। शुक्रवार सुबह उसे तलाश किया गया, तो उसकी लाश पड़ी मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है। इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि लाश का पोस्टमार्टम करा दिया है। रिपोर्ट में एक्सीडेंटल चोटों के निशान मिले हैं।