{"_id":"5ed536fe8ebc3e90813bfe95","slug":"accident-badaun-news-bly407784519","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटर साइकिल की टक्कर से फल विक्रेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटर साइकिल की टक्कर से फल विक्रेता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लामनगर (बदायूं)। इस्लामनगर कस्बे में रविवार रात एक बाइक सवार ठेला लेकर लौट रहे फल विक्रेता से टकरा गया। इससे फल विक्रेता की मौत हो गई। बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया है।
कस्बे के मोहल्ला मुस्तफाबाद निवासी सलमान (19) पुत्र अच्छन नगर में फल का ठेला लगाता था। रविवार रात सलमान सहसवान रोड से फल बेचकर अपना ठेला धकियाते हुए घर लौट रहा था। तभी रास्ते में बाइक सवार आकर उससे टकरा गया। इससे सलमान गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, बाइक सवार नगर निवासी सोमेश पुत्र राकेश के भी गंभीर चोटें आईं। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और दोनों को स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां पहुंचे दोनों के परिवार वाले सलमान को चंदौसी और सोमेश को बरेली ले गए।
परिजन सलमान को लेकर चंदौसी पहुंचे थे कि डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सलमान चार भाइयों में सबसे बड़ा था। चार माह पहले ही उसका अलीगढ़ निवासी हिना से निकाह हुआ था। उसके पिता की आंखों की रोशनी चली गई है। वही घर में अकेला कमाने वाला था। इससे परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। सोमवार दोपहर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद युवक के शव को परिवार वालों की सुपुर्दगी में दे दिया।