फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर मैजिक-ट्रक की भिड़ंत, दो घायल

Tue, 12 May 2020 08:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
accident
बिसौली (बदायूं)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर मंगलवार दोपहर मैजिक और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इसमें मैजिक के परखचे उड़ गए। हादसे में उसके चालक और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए। मैजिक पर सैनिटाइजर व अन्य सामान था। कोलकाता जाते समय रास्ते में ये हादसा हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ। उस वक्त एक मैजिक मुरादाबाद की ओर से बदायूं जा रही थी। इसे हरियाणा प्रांत के कुरुक्षेत्र जिले में शाहबाद थाना क्षेत्र के गढ़ कल्यान निवासी दीप कुमार (42) चला रहा था। जबकि उसके बराबर में हेल्पर शिवम (25) बैठा हुआ था। बताते हैं कि मैजिक रानेट चौराहे के नजदीक पहुंची थी कि उसी समय पीछे से तेज गति में आए ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे मैजिक के परखचे उड़ गए। मैजिक बीच सड़क पर जाकर पलट गई। तो वहीं ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा घुसा। हादसे को देखकर ट्रक का चालक और हेल्पर मौके से भाग गए। राहगीरों ने हादसे को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई। उसके बाद मैजिक में फंसे चालक और हेल्पर को बाहर निकाला गया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि मैजिक में सैनिटाइजर लेकर कुरुक्षेत्र से कोलकाता जा रहे थे। खाली ट्रक की गति काफी तेज थी, जिससे हादसा जोरदार हुआ। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed