{"_id":"5e4af0c48ebc3eccdf501b5b","slug":"accident-badaun-news-bly3963283188","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली से टकराकर दो सगे भाइयों की मौत, बिसौली से दवा लेकर लौट रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राली से टकराकर दो सगे भाइयों की मौत, बिसौली से दवा लेकर लौट रहे थे
विज्ञापन
बिसौली (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात लगभग आठ बजे गन्ने लदे ट्रैक्टर-ट्राली ने एक बाइक को रौंद दिया, जिस पर सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों बिसौली से दवा लेकर अपने गांव लौट रहे थे। बाइक चलाने वाला हेलमेट लगाए हुए थे, जिसके परखचे उड़ गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया। ट्रैक्टर-ट्राली कब्जे में ले लिया गया है।
ग्राम रैपुरा निवासी नीटू (32) पुत्र रामकिशोर को कई दिन से सर्दी खांसी सता रही थी। सोमवार को वह अपने छोटे भाई नेकपाल (26) के साथ बाइक लेकर बिसौली दवा लेने आए थे। यहां से दोनों भाई रात करीब आठ बजे घर लौट रहे थे। उस समय बाइक नीटू ही चला रहा था और हेलमेट भी लगाए था। उसकी बाइक ग्राम फतेहपुर के नजदीक पहुंची थी कि उसी समय सामने से आ रहे गन्ने लदे ट्रैक्टर-ट्राली ने जोरदार टक्कर मार दी। बताते हैं कि दोनों के सिर ट्राली की बॉडी में जा लगे। इससे नीटू का हेलमेट चकनाचूर हो गया। ये देखकर चालक ट्रैक्टर-ट्राली को छोड़कर मौके से भाग गया। उधर से गुजर रहे लोगों ने हादसे को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में उनके परिवार वाले भी आ गए। तुरंत दोनों भाइयों को बिसौली के स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया, जहां डॉक्टर ने देखते ही दोनों को मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों भाइयों के शव जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिए हैं।
पत्थर घिसाई करते थे दोनों भाई
नीटू पांच भाइयों में तीसरे और नेकपाल चौथे नंबर का था। दोनों की शादी हो चुकी थी। नीटू के तीन बेटे हैं, जिनमें हिमांशु, देवांशु और छोटू है। उसकी पत्नी का नाम सीमा है। जबकि नेकपाल के एक बच्चा है। उसकी पत्नी का नाम गुडिया है। पांचों भाई एक साथ रहते थे। बताते हैं कि नीटू और नेकपाल बिसौली में पत्थर घिसाई का काम करते थे। इसी से उनके परिवार का गुजारा चल रहा था।