फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

रेत भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टेंपो रौंदा, युवक की मौत

Thu, 06 Feb 2020 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
accident
बदायूं। कादरचौक इलाके में मंगलवार देर शाम रेत से भरकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक टेंपो को रौंद दिया। इस में गंभीर चोटें आने से टेंपो में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि अन्य पांच लोगों को हल्की चोटें आईं। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम खिरिया वाकरपुर निवासी विवेक (20) पुत्र पप्पू जाहरवीर बाबा की जोत बजाने का काम करता था। मंगलवार शाम विवेक और उसकी टीम के साथी टेंपो में बैठकर कौआ नगला जोत बजाने जा रहे थे। टेंपो उसी के गांव का रमन चला रहा था। परिजन के मुताबिक रास्ते में रेवा के नजदीक पहुंचने पर टेंपो में सामने से आए रेत भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवेक टेंपो की एक साइड में बैठा था। टक्कर लगने से विवेक को गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल विवेक को जिला अस्पताल भेज दिया। वहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed