फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

बाइक सवार मां-बेटे को कार ने रौंदा, मां की मौत, बेटा गंभीर घायल

Mon, 23 Dec 2019 07:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 07:11 PM IST
विज्ञापन
accident
बदायूं। बरेली रोड पर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में चौपाल सागर के पास सोमवार दोपहर बाइक सवार मां-बेटे को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया, जिसमें मां की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक कार समेत के मौके से भाग निकला। उधर,
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में दातागंज रोड पर आमगांव के पास कार और टेंपो की सीधी टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और टेपों सवार छह लोग घायल हो गए। इधर, उसावां क्षेत्र में धान से भरी ट्रॉली का पहिया गड्डे में जाने से ट्रॉली पलट गई। जिसमें धान की बोरियों में दबकर किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

बिनावर। मूसाझाग थाने के गांव सहोरा निवासी हेमराज गंगवार की 54 वर्षीय पत्नी शिव देवी सोमवार को अपने बेटे दयाराम के साथ बाइक से दवा लेने बदायूं आ रही थीं। रास्ते में चौपाल सागर के पास दोपहर करीब दो बजे बदायूं की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर बाइक काफी दूर जाकर गिरी। दयाराम हेलमेट लगाए थे। ऐसे में उसके सिर में चोट नहीं आई। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस 108 से जिला अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टर ने शिव देवी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल दयाराम का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद चालक मय कार के भागने में कामयाब रहा। सूचना पर शिवदेवी के परिवारवाले भी पहुंच गए। परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूसाझाग। दातागंज रोड पर सिविल लाइंस थाने के आमगांव के पास सोमवार दोपहर दातागंज की ओर से सवारियां लेकर एक टेंपो बदायूं जा रहा था। टेंपो की स्पीड काफी तेज थी। इसी दौरान बदायूं की ओर से दातागंज जा रही कार और टेंपो की सीधी टक्कर हो गई। हादसे में जिला शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद के गांव पौना रूपपुर निवासी 25 वर्षीय विजय , 22 वर्षीय रामरतन, 24 वर्षीय राजू , 30 वर्षीय भूरे गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक सिविल लाइंस के मचलई गांव निवासी राजेश फौजी भी घायल हुआ। पुलिस ने आननफानन में घायल को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने रामरतन को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर देर शाम मृतक के परिवारवाले जलालाबाद से यहां पहुंच गए। घायलों को जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें विजय और भूरे की हालत गंभीर है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। बताते हैं कि कार में एक अन्य युवक भी सवार था। हादसे के बाद वह मौके से भाग गया।

उसावां। शाहजहांपुर के थाना कलान के गांव मालो का 30 वर्षीय गुड्डू गांव के अन्य लोगों के साथ धान बेचने म्याऊं की बाजार जा रहा था। ट्रैक्टर गांव का ही भंवरपाल चला रहा था। साथ में गांव के नरेश, अनिल और नन्हे भी थे। सुबह करीब छह बजे मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर गांव बुधुआ नगला में ट्रैक्टर-ट्रॉली गांव बुधुआ नगला पहुंची। यहां किसी तरह ट्रॉली का पहिया गड्ढे में चला गया। इससे ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। गुड्डू ट्रॉली में भरी बोरियों के ऊपर बैठा था। वह बोरियों के नीचे दब गया। शोर-शराबा होने पर तमाम ग्रामीण आ गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से बोरियां हटवाने के बाद गुड्डू को निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसावां पुलिस ने गुड्डू ूके परिवार को सूचना देने के बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दोपहर बाद गुड्डू के परिवारवाले भी जलालाबाद से यहां पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed