फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत

Mon, 04 Nov 2019 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
accident
बदायूं। कादरचौक, बिसौली, उसावां क्षेत्रों के अंतर्गत हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

कादरचौक। रविवार शाम थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटा डंबर नगर निवासी अन्ने खां (40) पुत्र नन्ने खां और इसी गांव के ग्राम प्रधान मोहम्मद सफी (50) बाइक पर शहर से लौट रहे थे। बताते हैं कि उस वक्त दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे। उनकी बाइक उघैनी-गभियाई के बीच पहुंची थी कि तभी किसी वाहन ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे अन्ने खां का मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ग्राम प्रधान को गंभीर चोटें आई हैं। इधर, हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्राम प्रधान को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां उसे उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने अन्ने खां के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
बिसौली। संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र के ग्राम कैथल निवासी कुंवरपाल (22) पुत्र सिपट्टर रविवार देर शाम बाइक पर बिसौली से घर लौट रहा था। साथ में उसके दोस्त संदीप (20) पुत्र कुंवरपाल और चंदौसी के ग्राम मंगोरी सराय निवासी रिंकू (20) पुत्र श्रीपाल थे। उस समय वह हेलमेट नहीं लगाए थे। बताते हैं कि तीनों युवक फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में रामवती इंटर कॉलेज के सामने पहुंचे थे कि तभी किसी वाहन ने तीनों को अपनी चपेट में लेकर टक्कर मार दी। इससे कुंवरपाल की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी भिजवा दिया है।
विज्ञापन

उसावां। अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम वमनी निवासी सागर (40) पुत्र हरिओम रविवार को बाइक लेकर क्षेत्र के मरौरी गांव आए थे। यहां से देर रात घर लौटते समय रास्ते में ग्राम सुआ नगला के पास अचानक उनकी बाइक फिसल गई, जिससे सागर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सागर को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed