{"_id":"5da759f98ebc3e93ce4fbe2a","slug":"accident-badaun-news-bly380376375","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। दिल्ली हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप टायर फट गया। इससे वह सामने से आ रहे ई-रिक्शा से भिड़ गई। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत नाजुक बनी हुई है।
हादसा ईदगाह के पास अपराह्न करीब चार बजे हुआ। मोहल्ला भर्राटोला निवासी सुरजीत (18) पुत्र मीहलाल ई-रिक्शा में गांव कुडानर सिंहपुर से सवारियां बैठाकर उझानी को चला। ईदगाह के पास सामने से आ रही पिकअप ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। ई-रिक्शा में कुडानर सिंहपुर निवासी जयाप्रदा (17) पुत्री सुरेश, टिंकू (6) पुत्र मदनलाल, सहसवान क्षेत्र के गांव उलैहदासपुर निवासी हरवेंद्र (16) पुत्र नेमपाल समेत छह लोग सवार थे। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गया। ई-रिक्शा चालक सुरजीत समेत चार सवारियां घायल हो गईं। राहगीरों ने ई-रिक्शा हटाकर घायलों को निकाला और उन्हें सीएचसी पहुंचाया। इसकी भनक लगते ही कुडानर सिंहपुर से घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए लेकिन पिकअप का चालक पहले ही भाग गया। चश्मदीद लोगों के मुताबिक अगला टायर फट जाने से चालक पिकअप पर नियंत्रण खो बैठा था। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है। साथ ही गंभीर रूप से घायल सुरजीत को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।