{"_id":"5d9b80158ebc3e012d680af1","slug":"accident-badaun-news-bly3792668197","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से टकराकर टेंपो पलटा, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से टकराकर टेंपो पलटा, आठ घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसाझाग (बदायूं)। दातागंज-बदायूं रोड पर सोमवार शाम सवारियों से भरा टेंपो एक बाइक से टकराकर सड़क पर पलट गया, जिसमें करीब आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
सोमवार शाम करीब सात बजे एक टेंपो सवारियां लेकर दातागंज से बदायूं लौट रहा था। यह टेंपो किसरुआ गांव के पास पहुंचा था कि तभी सामने से आ रहे बाइक सवार से टकरा गया। चालक इतना घबरा गया कि वह टेंपो को नियंत्रण नहीं कर सका। इससे टेंपो सड़क पर पलट गया। इस हादसे में टेंपो सवार बरेली के फरीदपुर के ग्राम नवादा निवासी अरविंद (15) पुत्र अनोखे, मोहल्ला विजय नगर निवासी नन्ही देवी (60) पत्नी प्यारेलाल, सुल्तानपुर मूसाझाग निवासी गुड्डू (15) पुत्र प्रेमवीर और नन्हे (45) पुत्र केदार, मीरा जी चौकी निवासी रम्पा (60) पत्नी मान सिंह, मीरा सराय निवासी चमेली (45) पत्नी रामप्रसाद और सूरज (50) पुत्र शंकर आदि घायल हो गए। बाइक सवार सचिन (25) पुत्र विजेंद्र निवासी लखनपुर भी घायल हो गया। वह हेलमेट नहीं लगाए था। इसकी सूचना पर एसओ ललित भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। हादसे में बाइक और टेंपो भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पुलिस ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया है। बाइक चालक मौके से फरार हो गया।