फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Accident averted as steering of roadways bus fails

रोडवेज बस का स्टेयरिंग फेल

Thu, 21 Sep 2017 07:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Thu, 21 Sep 2017 07:33 PM IST
विज्ञापन
Accident averted as steering of roadways bus fails
up roadways
दिल्ली से सवारियां लेकर लौट रही बदायूं डिपो की बस का पुलिस लाइंस चौराहे पर अचानक स्टेयरिंग फेल हो गया। चालक की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। स्टेयरिंग फेल होने पर बस अनियंत्रित होती देख उसमें बैठे यात्री घबरा गए। चालक ने बस को किसी तरह नियंत्रित करने के बाद रोड किनारे खड़ा कर दिया।
विज्ञापन

रोडवेज ड्राइवर रामदास मंगलवार को बदायूं डिपो की बस लेकर दिल्ली गए थे। यहां वर्कशॉप से रवाना होने के समय फोरमैन ने भी बस की जांच की थी। बुधवार शाम बस दिल्ली से लौट रही थी। बस में खचाखच सवारियां भरी थीं। शहर में पुलिस लाइंस चौराहे पर मोड़ने के दौरान बस का स्टेयरिंग फेल हो गया। बस अचानक अनियंत्रित हुई देख यात्री घबरा गए। गनीमत रही कि बस की रफ्तार कम थी। चालक ने किसी तरह बस को नियंत्रित किया और चौराहे के पास रोड किनारे ले जाकर खड़ा कर दिया। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। कुछ देर बाद परिवहन विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी हुई, जिसके बाद मैकेनिक को भेजकर बस को ठीक कराया गया। संयोग था कि उस वक्त सामने से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, नहीं तो सामने से टक्कर होती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed