फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A youth who went to stop illegal occupation was attacked with deadly weapons.

Budaun News: अवैध कब्जा होने से रोकने गए युवक पर जानलेवा हमला

Mon, 20 Oct 2025 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
A youth who went to stop illegal occupation was attacked with deadly weapons.
घायल वेदप्रकाश ।
बगरैन। अवैध कब्जे की सूचना पर मौके पर पहुंचे युवक पर आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन

वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव बरीपुरा निवासी वेदप्रकाश को रविवार को सूचना मिली कि उनके बाबा मुंशी राम की जमीन पर कुछ लोग अवैध कब्जा कर रहे हैं। वह मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया। चौकी पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगा है। पीड़ित का मेडिकल तक नहीं कराया गया तो एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने उसका मेडिकल कराया।
पीड़ित वेदप्रकाश ने बताया कि उनकी पुस्तैनी जमीन बगरैन कस्बे में हाईवे के किनारे है। उनके परिवार के लोगों ने कुछ जमीन बेच दी है। खरीदार उनके हिस्से की जमीन, जो सड़क की तरफ है, पर कब्जा करने का प्रयास करीब 15 दिन से कर रहे हैं। पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस आरोपियों का ही साथ देती आ रही है।
विज्ञापन

इसी वजह से आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। रविवार को पांच लोग असलहों से लैस होकर जमीन कब्जाने पहुंच गए। सूचना मिलने पर वेदप्रकाश अकेला ही घर से खेत पर पहुंच गया। आरोपियों ने धारदार हथियार से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। राहगीरों ने शोर मचाया तो वह वेदप्रकाश को मरा जानकर छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना गांव में पहुंची तो तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। घायल को लेकर थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने मेडिकल कराने से भी मना कर दिया। शिकायत एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह से की तो पुलिस हरकत में आई और घायल का मेडिकल कराया। देर शाम तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।



राजस्व निरीक्षक नहीं कर रहा पैमाइश
एसडीएम ने एक महीने पहले ही राजस्व निरीक्षक को पैमाइश कराने का आदेश दिया है, लेकिन राजस्व निरीक्षक आरोपियों से मिल गए। आरोप है कि वह पैमाइश के लिए टालते आ रहे हैं। अगर इस बीच कोई घटना हो जाती है तो इसकी जिम्मेदारी भी राजस्व विभाग की होगी। पीड़ित ने राजस्व निरीक्षक की जांच कराके कार्रवाई की मांग डीएम से की है।




मामले की जानकारी मिलने के बाद थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पीड़ित का मेडिकल कराया गया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed