फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A youth suffering from dengue died, causing uproar

Budaun News: डेंगू से पीड़ित युवक ने तोड़ा दम, मचा कोहराम

Tue, 02 Sep 2025 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
A youth suffering from dengue died, causing uproar
मृतक समीर का फाइल फोटो। स्त्रोत परिवार द्वारा
बिल्सी। मोहल्ला दो की अंसारी कॉलोनी में सोमवार की सुबह डेंगू से पीड़ित 22 वर्षीय युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे परिवार के कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

अंसारी कॉलोनी निवासी समीर अंसारी (22) पुत्र अकील अहमद अंसारी को दो दिन पहले तेज बुखार आया था। परिवार के लोगों ने पहले निजी चिकित्सकों के यहां उसका इलाज कराया। उसके बाद उसे दिल्ली ले गए। जांच में उसे डेंगू और मलेरिया बुखार से संक्रमित बताया गया। रविवार की रात उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सोमवार की सुबह उसका शव घर लाया गया तो परिवार में कोहराम मच गया। बताते है कि मृतक कपड़े सिलने का काम करता था। समीर की मौत पर वार्ड के सभासद तौफीक अंसारी, दिनेश चंद्र हनी, चंगेज खा, सपा नेता कविंद्र सक्सेना, इकरार अहमद, फैजान राइन समेत लोगों ने गहरा दुख जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed