फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A youth from Kasganj who had come to watch Dussehra died in a road accident

Budaun News: दशहरा देखने आए कासगंज के युवक की सड़क हादसे में मौत

Mon, 14 Oct 2024 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
A youth from Kasganj who had come to watch Dussehra died in a road accident
कादरचौक क्षेत्र में मृतक हरिओम को देखते ग्रामीण। संवाद
कादरचौक। कादरचौक क्षेत्र में हुए अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। कादरचौक में दशहरा मेला देखने आए बाइक सवार का शव रविवार को सड़क किनारे खाई में मिला। उसकी बाइक भी वहीं पड़ी थी। पुलिस का कहना है कि सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत हुई है। वहीं एक अन्य घटना में ट्रैक्टर पलटने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवकों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन




कासगंज के थाना सिकंदरपुर वैश्य के गांव हाफिजगंज निवासी हरिओम (49) शनिवार की शाम अपने छोटे बेटे अर्पित के साथ दशहरे पर कादरचौक में आयोजित रावण पुतला दहन देखने आए थे। हरिओम रात में 11 बजे बेटे से यह कहते हुए बाइक लेकर चले गए कि वह कुछ ही देर में आ रहे हैं। काफी इंतजार के बाद भी जब पिता नहीं पहुंचे तो बेटा ऑटो से घर चला गया।
विज्ञापन




हरिओम रात में घर भी नहीं पहुंचे। रविवार सुबह गांव सिमरा के पास कुछ लोगों ने हरिओम का शव खाई में पड़ा देखा। बाइक भी वहीं पड़ी थी। हरिओम के हाथ-पैर टूट गए थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद परिजनों को बुला लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि किसी वाहन की टक्कर से हरिओम की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके अलावा एक अन्य घटना में इसी थाना क्षेत्र के गांव बेहटा डंबर नगर निवासी शाहरुख (20) रविवार सुबह खेत पर काम करने के लिए गया था। ट्रैक्टर लेकर वह लौट रहा था। जैसे ही वह गांव के नजदीक पहुंचा तो ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे शाहरुख गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल कर्मियों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को परिजन को सौंप दिया। पुलिस गांव पहुंची तो परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने काफी प्रयास के बाद शव को पोस्टमार्टम भेजा।

वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
कुंवरगांव। बाइक सवार को किसी वाहन ने रौंद दिया। हादसे की सूचना पर घायल बाइक सवार को परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया।
हादसा रविवार तड़के सुबह साढ़े छह बजे के करीब मोहनपुर-कुंवरगांव के बीच हुआ। थाना क्षेत्र के गांव नंदगांव का दुर्गेश (25) पुत्र फूल सिंह गांव में टेंट की दुकान चलाता है। रविवार तड़के बाइक से वह कहीं जा रहा था कि तभी कोई वाहन सवार उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए चला गया। घायल को तड़पता देखकर राहगीरों ने परिजनों को जानकारी दी। परिजन घायल बाइस सवार को जिला अस्पताल ले गए। यहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें बरेली रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। संवाद


बाइकों की भिड़ंत में दो युवक घायल



उझानी। सकरीजंगल रोड पर बेनीनगला के पास रविवार दोपहर दोनों बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में सकरीजंगल निवासी नन्हे सिंह (38) और कासिम (19) घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। चिकित्साधिकारी डॉ. आकांक्षा माहेश्वरी ने बताया कि नन्हे का एक पैर फ्रेक्चर हो गया है। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। संवाद

कादरचौक क्षेत्र में मृतक हरिओम को देखते ग्रामीण। संवाद

कादरचौक क्षेत्र में मृतक हरिओम को देखते ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed